फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बाजार में भारत ने फूंका स्वदेशी का बिगुल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प

Sat, 08 Nov 2025 08:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतीलाल विज्ञान आदर्श महाविद्यालय परिसर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब देश आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ अपनी संस्कृति और परंपरा से विकास की नई कहानी लिख रहा है।
 
विज्ञापन
सीएम ने स्वदेशी मेले का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वैश्विक आर्थिक युद्ध के दौर में भारत ने स्वदेशी का बिगुल फूंका है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों, व्यापारियों और उद्यमियों को इस आर्थिक युद्ध में “स्वदेशी ब्रह्मास्त्र” प्रदान किया है। आज भारत अपनी सनातन संस्कृति और विरासत के मूल्यों पर चलते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ यह नहीं कि हम दुनिया से अलग हो जाएं, बल्कि इसका मतलब यह है कि जो वस्तु हम अपने देश में बना सकते हैं, उसे विदेश से न मंगाएं और देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी विजन को मिशन बनाते हुए लोकल से वोकल की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ का सीएम ने किया सम्मान, छतरपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने का एलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोतीलाल विज्ञान आदर्श महाविद्यालय प्रांगण में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का लोकार्पण किया और श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति का आनंद लिया। मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर और ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिकृति भेंट कर किया गया। उन्होंने मेले में लगे लघु उद्यमियों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- आजादी का मूल मंत्र था वंदे मातरम..,'पूरा प्रदेश रंगा देशभक्ति के रंग में
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वदेशी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। महात्मा गांधी, स्वामी दयानंद सरस्वती, लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक जैसे महापुरुषों ने विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि बंगाल विभाजन के विरोध में प्रारंभ हुआ बंग-भंग आंदोलन स्वदेशी की ताकत का प्रतीक था, जिसने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया। डॉ. यादव ने कहा कि आज जबकि कुछ देश अपने हित में टैरिफ की धमकियां दे रहे हैं, ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प अडिग है। भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल से यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आत्मनिर्भर और सक्षम है।

ये भी पढ़ें-  MP News: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिन पर 24 जिलों से निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व भारत में सबसे बड़ा बाजार देख रहा है। विदेशी उत्पादक अपनी कमाई के लिए भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जबकि भारत स्वदेशी के भाव से नई तकनीकों को अपनाकर खेती से लेकर उद्योग तक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले में उत्तर प्रदेश के भदोही के व्यापारी भी अपने कालीन बेचने आए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि स्वदेशी के प्रति जन-आंदोलन का रूप ले चुका उत्साह पूरे देश में फैल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें