फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण: सीएम बोले- केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में बहेगी विकास की गंगा

Sun, 23 Nov 2025 09:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सागर जिले के बंडा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा और क्षेत्र में समृद्धि आएगी। कार्यक्रम में उन्होंने 50.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करते हुए कई नई सौगातों की घोषणा की।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनाएं और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिए बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को सागर जिले की तहसील बंडा में सांदीपनि विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम डॉ. यादव ने 50.65 करोड़ रुपये के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही सागर जिले की बहुप्रतीक्षित लांच नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की। शाहगढ़ में सिविल अस्पताल बनाने, बण्डा में सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम, सिविल अस्पताल, बण्डा में पोस्टमार्टम हाउस, बण्डा क्षेत्र में राखसी, चकेरी, विनेयका में भवन विहीन स्कूलों के लिए भवन बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मौलाना मदनी के बयान पर मंत्री सारंग का तीखा हमला, बोले- तुष्टिकरण और देशद्रोह की राजनीति बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का नम्बर वन प्रांत बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। दानवीर डॉ. हरीसिंह गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। विद्यार्थियों के हित में वीरांगना अवंति बाई लोधी विश्वविद्यालय प्रारंभ कर नई सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शीघ्र ही कृषि के क्षेत्र में बुंदेलखंड पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सागर जिले सहित सागर संभाग के सभी जिलों में विकास की गंगा बहेगी।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तीन दिवसीय कार्यशाला कल से, दो हजार से जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल
विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र खनिज संपदा का भंडार है, बुंदेलखंड में निवेश का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बंडा अग्रणी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। सांसद राहुल सिंह लोधी एवं विधायक बंडा वीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के शहीद राजेश यादव के पिता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिधौरा की मूल निवासी क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता को भी सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम का पलटवार, बोले- नक्सलियों का साथ देते दिखते हैं दिग्विजय, जनता से माफी मांगना चाहिए

मुख्यमंत्री बने शिक्षक, छात्रों को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंडा में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त संदीपनी विद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली और उनकी भविष्य की योजना को जाना। मुख्यमंत्री के साथ सहज संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी भविष्य की प्लानिंग साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को देश की आजादी के नायकों के बारे में बताया और कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए अच्छे किसान, अच्छे सैनिक, अच्छे नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक चाहिए। उन्होंने बच्चों से स्नेही अपील करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से राष्ट्र और प्रदेश का नाम रोशन करें और देश एवं प्रदेश को समृध्द बनाये। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी मन लगाकर मेहनत करने की समझाइश दी। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम और डिजिटल दुनिया के सही उपयोग के टिप्स भी दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें