वीडियों बनाने वाला युवक और शिकायत करने पहुंचे भोपाल सांसद
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर 23 वीं बटालियन के एक आरक्षक को हिरासत लिया था, मोबाइल फोन की टॉवर लोकेशन की तस्दीक करने पर पता चला कि प्रतिमा के सामने डांस करने वाला आरोपी वह आरक्षक नहीं है। लिहाजा पूछताछ के बाद पुलिस ने आरक्षक को छोड़ दिया है। इससे पहले भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी पुलिस कमिश्ननर से शिकायत पहुंचे थे। और आरोपी पर एनएसए लागाने की मांग की है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करते हुए रील बनाने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज की दीवार पर चढ़कर मूर्ति के सामने इशारे करते हुए डांस कर रहा था।
हुलिया के आधार पर आरकक्षक को पकड़ा बाद में छोंड़़ा
एसआई घूमेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस कर रहा था। मामले में 23 वीं बटालियन के एक आरक्षक का हुलिया और चेहरा काफी हद तक आरोपी से मिलता-जुलता है। संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरक्षक की हाइट सवा छह फिट है जबकि प्रतिमा के सामने डांस करने वाले युवक का कद लगभग साढ़े पांच फिट है। आरक्षक अपने कान में बाली पहनता है जबकि डांस करने वाले युवक के कान में बाली नहीं है। शातिर आरोपी के सोशल मीडिया से अपने अकाउंट डिलिट कर दिए हैं। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिस कारण उसकी मोबाइल की टावर लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है।
समाज और राष्ट्र का अपमान है कतई बर्दाश्त नहीं
भोपाल सांसद आलोक शर्मा तक जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद आलोक शर्मा और हिंदू संगठनों द्वारा सोमवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ एनएसए लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आलोक शर्मा ने कहा कि यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना श्यामला हिल्स पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास
इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए मैंने महापौर रहते हुए, जहां रानी कमलापति ने जोहर किया था (छोटा तालाब के ऊपर) उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित कराई और उनके नाम से ब्रिज का निर्माण कराया है।