फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में नापतौल के प्रभारी उप नियंत्रक पर 4 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप,1 लाख लेते रिटायर्ड इंस्पेक्टर पकड़ा

Thu, 02 Jul 2026 07:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। पेट्रोल पंप संचालक से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में रिटायर्ड निरीक्षक को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
लोकायुक्त ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त भोपाल ने गुरुवार को रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त के अनुसार यह राशि प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक नसीमुद्दीन के कहने पर ली जा रही थी। मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त के मुताबिक, शिकायतकर्ता अमित सिंह बघेल, जो एमपी नगर स्थित बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप के संचालक हैं, ने 24 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार से शिकायत की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में 10 साल बाद पदोन्नतियों का रास्ता खुला, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए पहले आदेश

तीन नोजल बंद करने के बाद मांगी थी 4 लाख की रिश्वत
शिकायत में बताया गया कि नापतौल विभाग ने पेट्रोल पंप की जांच के दौरान तीन नोजल बंद कर दिए थे और एक प्रकरण दर्ज किया था। आरोप है कि मामले के निराकरण और मशीनों की स्टैंपिंग कराने के बदले प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बसों की सुरक्षा जांच में ढिलाई, पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद भी जिलों से नहीं पहुंची पूरी रिपोर्ट

कॉफी हाउस के पास बिछाया जाल
शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास इंडियन कॉफी हाउस में जाल बिछाया गया। यहां हरिप्रसाद पटेल जैसे ही शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने पहुंचे, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिप्रसाद पटेल, प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत की राशि लेने पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें