शाहपुरा चौराहे का नाम अब मां अहिल्या का नाम
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल नगर निगम ने 30 साल बाद देवी अहिल्याबाई होलकर को उनका नाम दे दे दिया। भोपाल नगर निगम की कंपनी बीसीएलएल ने चौराहे पर अवैध रूप से लगे शैतान सिंह चौराहा नाम के बोर्ड को हटा कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम का बोर्ड लगा दिया है। अमर उजाला ने 13 अक्टूबर 2024 को "देवी अहिल्या का नाम पाने 30 साल से तरस रहा भोपाल का चौराहा, निगम ने लगा डाला शैतान सिंह नाम का बोर्ड" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भोपाल नगर निगम ने इस मामले की सत्यता के लिए परिषद के संकल्प की जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि 28 अक्टूबर 1995 को नगर निगम परिषद ने संकल्प क्रमांक-10 पारित कर चौराहे का नाम अहिल्याबाई होलकर रखा था। हालांकि, इसके बावजूद नगर निगम की तरफ से चौराहे का नाम अवैध रूप से जिंदा व्यक्ति शैतान सिंह नाम का बोर्ड लगा रखा है। अब नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौराहे पर लगे बीसीएलएल के बोर्ड पर चौराहे के नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर कर दिया है।