फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: छोटे शहर में रहने से इनकार पड़ा भारी, पति ने लैपटॉप के तार से गला घोंटकर मार डाला

Sat, 03 Jul 2021 03:01 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में पति ने पत्नी के साथ होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। पति ने अपने लैपटॉप के तार से पत्नी का गला घोंट दिया और उसके शव को बाथरूम में फेंक दिया।
विज्ञापन
लैपटॉप के वायर से पत्नी का किया कत्ल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भोपाल के रहने वाले प्रशांत अपनी पत्नी के साथ झगड़े से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला भोपाल के अयोध्या थाना क्षेत्र का है। पति ने अपने लैपटॉप के वायर से पत्नी का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या के बाद पति अपने दोनों बच्चों को यह कहकर वहां से ले गया कि मम्मी ऑफिस गई हैं। प्रशांत का कहना है कि वो महंगाई और आर्थिक परेशानी की वजह से भोपाल छोड़ना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी राखी इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद किया गया। 

पुलिस ने बताया कि शव तीन दिन पुराना होने की वजह से सड़ चुका था। महिला की हत्या वायर से गला घोंटकर की गई थी। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि हत्या करने के बाद प्रशातं लगातार अपनी जगह बदल रहा था। इस दौरान वो अपनी कार से यहां-वहां भटक रहा था। 
विज्ञापन


हालांकि तीन घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद जबलपुर पुलिस की मदद से प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रशांत लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। पहले उसने कहा कि उसे नहीं पता कि राखी के साथ क्या हुआ है। फिर उसने बताया कि राखी के साथ विवाद हुआ था और उसने राखी को धक्का दिया था। हालांकि भोपाल आते-आते प्रशांत ने सब सच बता दिया। 

प्रशांत ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी बढ़ रही थी, मैं राखी को गैरतगंज रहने के लिए मना रहा था लेकिन वो मेरी एक नहीं सुन रही थी। प्रशांत ने कहा कि हर रोज इस बात को लेकर गहमागहमी होने लगी। इस मुद्दे को लेकर मेरे और राखी के बीच विवाद बढ़ गया। हमारे बीच हाथापाई हो गई। प्रशांत ने बताया कि गुस्से इतना तेज था कि मैंने लैपटॉप के तार से राखी का गला घोंट दिया। इसके बाद मैंने राखी के शव को बाथरूम में रख दिया और बच्चों को वहां से लेकर निकल गया। 

परिजनों की माने तो प्रशांत और राखी ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। राखी पहले किसी निजी कार्यालय में काम करती थी और प्रशांत भी प्राइवेट जॉब करता था। उनका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें