फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:बीजेपी में आपसी कलह जारी,भूपेन्द्र सिंह के दिए बयान पर मंत्री गोविंद सिंह बोले-क्या पार्टी से ऊपर हो गए

Thu, 19 Dec 2024 05:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी बीजेपी नेताओं में आपसी कलह का दौर चल रहा है। नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है। मंत्री गोविंद सिंह नें एक दिन पहले पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा वीडी शर्मा पर दिए बयान पर पलटवार किया। कहा कि क्या वे पार्टी से ऊपर हो गए।
विज्ञापन
गोविंद सिंह और भूपेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस पार्टी में लगातार कलह की खबरें आती थी वहीं अब भाजपा नेता भी एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। नेताओं में आपसी झगड़े लगातार देखने को मिल रहे है। अब विधानसभा के बाहर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या भूपेंद्र सिंह पार्टी से बड़े हो गए हैं। हालांकि उन्होंने भूपेंद्र सिंह का नाम नहीं लिया उन्होंने कहा हमारे सागर के एक विधायक। गोविंद सिंह ने उनके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व भूपेंद्र सिंह के मामले को देख रहा है। 
विज्ञापन




कड़ी चुनौतियों को मैने पार किया
नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं, तीन कड़ी चुनौतियों को मैने पार किया है। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेहद अनुशासित पार्टी है। लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा है कि वह एबीवीपी से आए हैं और अभी 5 साल ही हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। 

सागर में बीजेपी को खत्म करने में लगे एक विधायक
मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह राजपूत का नाम लिए बगैर कहा था कि सागर जिले में भाजपा को खत्म करने में एक मंत्री लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग जिन्होंने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए थे, अब वही लोग पार्टी में आकर कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने साफ तौर पर कहा कि वे उन लोगों को स्वीकार नहीं कर सकते, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अन्याय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें