मध्यप्रदेश में बेटियों की आबरू खतरे में है, इस बात की पुष्टि विधानसभा में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद की है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हर दिन औसतन 15 बच्चियों या महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। साथ ही एक दिन में औसतन 16 बच्चियों के अपहरण किए गए। 1 अप्रैल 2020 से 12 फरवरी 2021 तक यानी 318 दिन में दुष्कर्म व अपहरण के कुल 10002 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।
विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस अवधि में पूरे प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के 4833 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 5085 बच्चियों व 84 महिलाओं के अपहरण के मामले भी सामने आए हैं। इन मामलों में कुल 6767 आरोपियों को जेल भेजा गया है।