फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumant Katha: बागेश्वर बाबा पहुंचे भोपाल, निकाली शोभायात्रा, बुधवार से सुनाएंगे हनुमंत कथा

Tue, 26 Sep 2023 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Hanumant Katha: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 27 और 28 सितंबर को हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसके लिए 55 एकड़ में पंडाल लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा के साथ ही दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें बाबा लोगों की अर्जी सुनेंगे।
विज्ञापन
बागेश्वर बाबा पहुंचे भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) मंगलवार शाम भोपाल पहुंचे। वे यहां हनुमंत कथा सुनाएगे। इसके साथ ही उनका दिव्या दरबार भी लगेगा। इसके पहले राजधानी भोपाल में उनके सानिध्य में श्रीराम शोभायात्रा भी निकाली गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी परिवार सहित यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा की शुरआत अन्ना नगर चौराहे से हुई। इसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का 1500 स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रथ के पीछे 5000 वाहनों का काफिला चल रहा था।

विज्ञापन




ये है कार्यक्रम 
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 27 और 28 सितंबर को पीपुल्स मॉल के पीछे दोपहर तीन बजे से हनुमंत कथा सुनाएगे। बाबा का दिव्य दरबार 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से लगेगा। अनंत चतुर्दशी के मौके पर घर में विराजी गणेश प्रतिमाओं का कथा स्थल पर ही विसर्जन किया जा सकेगा। इसके लिए कथा स्थल पर ही विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। कथा के लिए 55 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। इसके साथ ही तमाम अन्य व्यवस्थाएं भी को गई हैं। कथा में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पहले सारंग यहां पर पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा भी करवा चुके हैं।

ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
कथा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। अनुमति प्राप्त भारी वाहन का प्रवेश करोंद चौराहा से पीपुल्स माल की ओर एवं भानपुर चौराहा से पीपुल्स माल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा। बेस्ट प्राईज तिराहा से भानपुर रोटरी तक के मार्ग पर कथा में आने वाले श्रद्धालुगणों की संख्या अधिक होने पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस दौरान बेस्ट प्राईज तिराहा तथा भानपुर रोटरी से यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा। मीनाल रेसीडेंसी, अयोध्या बायपास से करोंद, गांधीनगर की ओर जाने वाले वाहन भानपुर चौराहा से चौपड़ाकला मार्ग से नए बाइपास का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। गांधीनगर की ओर से मीनाल, अयोध्या बायपास की ओर जाने वाले वाहन करोंद चौराहा से लांबाखेड़ा बायपास चौराहा होकर नए बायपास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विदिशा से भोपाल की ओर आने वाली बसें चौपड़ा बाइपास से कोकता होते हुए पटेलनगर से आइएसबीटी बस स्टैंड अथवा चौपड़ा बाइपास से मुबारकपुर होकर गांधीनगर, लालघाटी, हलालपुर बस स्टैंड तक ही जा सकेंगी। इधर, विदिशा की ओर से आने वाला अन्य यातायात, जो कार्यक्रम में नहीं जाकर भोपाल शहर में जाएंगे, वह चौपड़ा बाइपास से कोकता, पटेल नगर, रत्नागिरी होकर शहर में जा सकेगा अथवा चौपड़ा बाइपास होकर मुबारकपुर से गांधीनगर, लालघाटी होकर शहर में जा सकेंगे। सीहोर से भोपाल की ओर जाने वाली बसें केवल हलालपुर बस स्टैंड तक ही आ जा सकेगी। यदि इन बसों को नरसिंहगढ़, विदिशा, सागर की ओर जाना है तो मुबारकपुर होकर नरसिंहगढ़, विदिशा की ओर जा सकेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें