फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj News: किस्त का किस्सा बंद, अब नहीं बढ़ेगी तारीख, रह गए कई बाकी, जानें क्या है मामला

Tue, 12 Nov 2024 12:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हज 2025 के लिए चुने गए आवेदकों से सेंट्रल हज कमेटी ने हज खर्च की पहली किस्त मांगी है। पूर्व में दो बार निर्धारित की जा चुकी तारीख के बाद इसके लिए 11 नवंबर तक की अंतिम तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
हज यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकीदत के सफर पर जाने के ख्वाहिशमंदों को हज खर्च की पहली किस्त जमा करने के लिए दिया गया तीसरा मौका भी पूरा हो गया है। 11 नवंबर की आखिरी तारीख तक कई आवेदक राशि जमा करने से चूक गए हैं। हालांकि, इनका एग्जेक्ट डेटा 14 नवंबर को डॉक्यूमेंट्स जमा करने की आखिरी तारीख को ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि समय से बहुत पहले मांग ली गई राशि और हज खर्च में हुई बढ़ोतरी ने कई आवेदकों के कदम रोक दिए हैं और वे निर्धारित समय पर पहली किस्त जमा नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हज 2025 के लिए चुने गए आवेदकों से सेंट्रल हज कमेटी ने हज खर्च की पहली किस्त मांगी है। पूर्व में दो बार निर्धारित की जा चुकी तारीख के बाद इसके लिए 11 नवंबर तक की अंतिम तारीख तय की गई थी। सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल हज कमेटी ने प्रदेश हज कमेटियों को भेजे पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि इस अंतिम तारीख के बाद अब किस्त जमा करने के लिए समय की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस बीच सूत्रों का यह भी कहना है कि आखिरी तारीख तक बड़ी तादाद में आवेदक किस्त की राशि जमा करने से चूक गए हैं। इसके चलते यह आवेदक अब हज सफर पर नहीं जा जाएंगे। इन बची हुई सीटों पर उन आवेदकों को मौका मिल सकता है, जिनके नाम आवेदक चयन के दौरान प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

14 तक जमा होंगे डॉक्यूमेंट 
हज खर्च की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख गुजरने के बाद अब हज आवेदकों को अपने डॉक्यूमेंट्स हज कमेटी में जमा कराने हैं। 14 नवम्बर की आखिरी तारीख के साथ आवेदकों को अपना मूल आवेदन, पासपोर्ट की मूल प्रति, किस्त जमा करने की पे इन स्लिप, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, फोटो आदि जमा करना हैं। कहा जा रहा है कि डॉक्यूमेंट्स जमा करने की इस तारीख के साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि चुने गए आवेदकों में से कितने लोगों ने अपनी किस्त जमा कराई है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल

  • भारत के कुल हाजी 1.75 लाख

  • हज कमेटी से जाएंगे 1.62 लाख

  • मप्र का कोटा 7107

  • मप्र के आवेदन 10,832

  • प्रतीक्षा सूची में करीब 2700

  • पहली किस्त 1.30 लाख

  • पहले जमा होते थे 81000

  • राशि जमा की गई नवंबर 24 में

  • हज यात्रा होगी जून 2025 में

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें