फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj News: एक मौका और...अकीदतमंद एक हफ्ता और कर सकेंगे हज आवेदन, जानिए कब तक बढ़ी है तारीख

Tue, 24 Sep 2024 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सेंट्रल हज कमेटी ने हज आवेदन की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी के लिए सोमवार शाम को जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हजयात्रा के इच्छुक अब ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
हज हाउस, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा 2025 में शामिल होने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक और मुहैया कराया गया है। हज आवेदन की अंतिम तारीख में एक और इजाफा किया गया है। अब यह आवेदन 30 सितंबर तक किए जा सकेंगे। पहले इसके लिए आखिरी तारीख 23 सितंबर तय की गई थी। 

विज्ञापन


सेंट्रल हज कमेटी ने हज आवेदन की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी के लिए सोमवार शाम को जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हजयात्रा के इच्छुक अब ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक कर सकेंगे। हज कमेटी ने आवेदन के साथ वैध पासपोर्ट संलग्न करने के लिए कहा है, जिसकी वैलिडिटी 15 जनवरी 2026 तक होना चाहिए। साथ ही इसकी जारी होने की तारीख 30 सितंबर 2024 से पहले होना चाहिए।

दो बार बढ़ चुकी तारीख
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की थी। शुरुआत में अर्जियां जमा करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर तक तय की थी। लेकिन इस तारीख पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। लेकिन इस दौरान यह रेखांकित किया गया कि बड़ी संख्या में लोग आवेदन करने से रह गए हैं। जिसको देखते हुए सेंट्रल हज कमेटी ने आवेदन की तारीख में एक सप्ताह की और बढ़ोतरी कर दी है। सूत्रों का कहना है कि आवेदन के लिए तय की गई इस आखिरी तारीख 30 सितंबर में अब कोई इजाफा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इनका कहना 
हज आवेदकों की सहूलियत के लिए आवेदन की अंतिम तारीख में एक बार पुनः बढ़ोतरी की गई है। वैसे भी प्रदेश में अंतिम तारीख में आवेदन की परंपरा रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि नई तारीख तक आवेदनों की अपेक्षाकृत इजाफा होगा।
विज्ञापन

रफत वारसी, अध्यक्ष, मप्र राज्य हज कमेटी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें