मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बैतूल और पंढुर्ना, पेंच में लगातार बिजली चमकने (हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा) के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है, साथ ही सिवनी, दक्षिण छिंदवाड़ा, मंडला/कान्हा, डिंडोरी और अनूपपुर, अमरकंटक में मध्यम गरज के साथ बारिश होने (हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा) और शहडोल, उमरिया, बांधवगढ़, कटनी, बालाघाट, सीधी और सिंगरौली जिलों में रात के समय बिजली चमकने के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर मध्यप्रदेश पर भी है। पिछले 4 दिन से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है, जो 25 अप्रैल तक होती रहेगी। 26 अप्रैल से एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी बारिश होने का अनुमान है।
दो, तीन दिन बाद तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण बारिश का सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो गया है। इससे आने वाले 2 से 3 दिन तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
इन जिलों में बारिश के आसार
24 अप्रैल को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना व्यक्त की है। 25 अप्रैल को भोपाल, धार, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिले में बारिश होगी।
प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा खरगोन
जहां मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले पड़े, वहीं जिलों में दिनभर तपिश बनी रही। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 °C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 °C पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
वर्षा के प्रमुख आंकड़ें (मिमी में)
किरनापुर- 16.6, लखनादौन- 12.5, तिरोड़ी- 11.2, अमरवाड़ा- 11.2, शाहपुर- 9.0, बैहर- 7.0, सौसर - 6.5, वारासिवनी- 6.2, कन्नौद 6.0, पांढुर्णा:- 5.6, परसवाड़ा- 5.3, तामिया- 5.0, सिवनी- 4.4, लांजी- 4.2, बिछिया- 4.2, मलाजखंड- 4.0, बिरसा - 4.0, छिंदवाड़ा- 4.0, गोडाडोंगरी- 4.0, इंदौर- 3.8, चौरी- 3.2, खैरलांजी- 3.2, मुलताई- 3.0, मंडला- 3.0, बालाघाट- 3.0, बरघाट- 3.0, चिचोली- 3.0, घंसौर- 3.0, श्यामपुर- 2.5, उमरेठ- 2.4, परासिया- 2.3, प्रभात पट्टन- 2.2, हट्टा- 2.0, चांद- 1.5, मवई- 1.2, केवलारी- 1.2, बिछुआ- 1.0, खातेगांव- 1.0, नबीबाग 0.8, अरेरा हिल्स - 0.8, धार- 0.6।