फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investors Summit 2025: खट्टर ने की कैलाश विजयवर्गीय की तारीफ, बोले- मेरे सीएम बनने में इनका योगदान

Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शामिल होने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। 
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 'अनलॉकिंग लैंड वैल्यू इन सिटीज' सत्र में शामिल होने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंचे। इस अवसर मंत्री कैलाश विजववर्गीय ने कहा कि देश में दो ही नेता ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बनने के बाद सीधे मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे मनोहर लाल खट्टर हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ की। इस पर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने जवाब देते हुए कहा कि हमारे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहली बार विधायक बना और पहली बार ही मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को यह पता नहीं है कि इस क्रम में और इसे अंजाम देने में यदि सबसे ज्यादा किसी का हाथ है तो कैलाश विजयवर्गीय का है। 2014 में हरियाणा के विधानसभा चुनाव की बागडोर कैलाश विजवर्गीय के हाथ में थी। उस समय हरियाणा में भाजपा की सरकार बन सकती है, यह उस समय हमारे नागरिकों ने भी नहीं सोचा था। इसके बावजूद उस चुनाव की पूरी व्यवस्था पूरी हाथ में लेकर कुशलता से काम किया और पहली बार सरकार बनी उसका श्रेय किसी को जाता है तो कैलाश विजयवर्गीय जी को जाता है। 
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं को लपकने में एमपी आगे 
वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश केंद्र सरकार की योजनाओं को लपकने में सबसे आगे है। खट्टर ने कहा कि उदाहरण ठीक नहीं है, लेकिन जिस तरह पक्षी अपने शिकार को लपकता है वैसे ही मध्य प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को लपक लेती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें