फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIS 2025: बुलेटप्रूफ, पावर स्टेरिंग और एयरकंडीशन, 15KG TNT विस्फोट का असर नहीं; बख्तरबंद एंटी माइंस ट्रक ऐसा

Mon, 24 Feb 2025 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के जूनियर मैनेजर लवलेश शुक्ला ने "अमर उजाला' से खास बातचीत की। इस दौरान बख्तरबंद एंटी माइंस ट्रक की खासियत के बारे में बताया। पढ़िए, क्या क्या कहा?
विज्ञापन
Global Investors Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में ऑटो एक्सपो में बख्तरबंद एंटी माइंस एमपीवी 6 एक्स6 का प्रदर्शित किया गया है। यह सेना के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। पूरी तरह स्वदेशी बख्तरबंद एंटी माइंस वाहन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। यह गाड़ी नक्सलियों और आंतकवादियों से सेना के जवानों को सुरक्षित रखने में कारगर है। इसे सेना की आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की व्हीकल फैक्टरी जबलपुर ने तैयार किया है।

विज्ञापन


टायर पर गोली का असर नहीं
फैक्टरी के जूनियर मैनेजर लवलेश शुक्ला ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि यह एक माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल है, जो सेना के जवानों को दुश्मनों के हमले से बचाता है। यह वाहन दुश्मन की गोलियों से भी बचने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पूरी तरह से एयरकंडीशन है। इसमें 10 लोग बैठ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वाहन में विशेष प्रकार के टायर लगाए गए हैं, जो गोली लगने के बाद भी इसे चलने में सक्षम बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास और पावर स्टेरिंग सिस्टम के साथ-साथ कैमरे भी लगे हैं, जो इसके सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाते हैं। 

विज्ञापन

Global Investors Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला
लागत पांच करोड़ रुपये 
लवलेश शुक्ला ने बताया कि इस वाहन की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि ये 15 किलोग्राम टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता रखता है, जिससे सेना के जवानों की सुरक्षा और बढ़ती है। यदि, इसके ग्लास पर कोई 10 मीटर से भी गोली चलाता है तो असर नहीं होगा। इस वाहन को पहले ही टेस्टिंग में सफलतापूर्वक पास कर लिया गया है। इसकी निर्माण लागत लगभग पांच करोड़ रुपये है। इस वाहन की खासियत और उपयोगिता को देखकर विदेशों से भी डिमांड आने लगी है।

क्या है टीएनटी? 
टीएनटी 'ट्राइनीट्रोटोलीयून्स' (Trinitrotoluene) है। यह एक रासायनिक यौगिक है जो विस्फोटक के रूप में उपयोग किया जाता है। टीएनटी को सुरक्षित हैंडलिंग और उच्च विस्फोटक क्षमता के चलते सेना भी उपयोग में प्राथमिकता देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें