फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: भोपाल में दिल्ली की ठग गैंग पकड़ाया, नकली नोटों से यात्रियों को बनाते थे शिकार; छह शातिर आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 08:27 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में जीआरपी ने दिल्ली की छह सदस्यीय ठग गैंग को गिरफ्तार किया, जो रेल यात्रियों को नकली नोटों का लालच देकर मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर खातों से पैसे निकालती थी। आरोपियों से 9 लाख का सामान जब्त हुआ है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सक्रिय एक शातिर ठग गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह रेल यात्रियों को असली नोटों का लालच देकर नकली नोट थमाकर ठगी करता था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार, मोबाइल फोन, नगदी सहित करीब 9 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

मामले की शुरुआत 17 अप्रैल को हुई, जब सेना में पदस्थ अमर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उद्योग नगरी एक्सप्रेस से पुणे जाते समय भोपाल रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। बाद में उनके खाते से रकम भी निकाल ली गई।

शिकायत के बाद जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक फरियादी को घेरते नजर आए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पढ़ें: बुल्गारिया में नौकरी का सपना दिखाकर रंगकर्मी से ठगी, भोपाल में मामला दर्ज; परिचित ही निकला ठग

दिल्ली से आकर करते थे वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जोगिंदर, दिलशाद, अरशद, सुमित उर्फ धीरज, मोहम्मद अनवर और अमानतुल्लाह बताए। सभी आरोपी दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी के निवासी हैं। जांच में सामने आया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश में दिल्ली आकर अपराध में शामिल हो गए।

पुलिस के अनुसार गिरोह देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय था और खासकर आर्मी जवानों व भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले दोस्ती करते, फिर नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ऑनलाइन पेमेंट के बदले ज्यादा नकद देने का लालच देते। भरोसा जीतने के बाद मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर खातों से पैसे निकाल लेते थे।

इंदौर में भी कर चुके हैं ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने इंदौर में करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी करना कबूल किया है। इनके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में पहले से चोरी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कार से भोपाल पहुंचे थे और भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाते थे। 20 से 22 वर्ष के ये युवक सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें