फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: उपनिरीक्षक के बैंक अकाउंट से जालसाजों ने निकाले सवा तीन लाख, वन मेले में हुई वारदात

Sun, 28 Dec 2025 09:55 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित वन मेले में दवा खरीदते समय एक एसआई के मोबाइल से छेड़छाड़ कर साइबर जालसाजों ने खाते से तीन लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए। फोन-पे भुगतान के दौरान वारदात हुई। जहांगीराबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक उप निरीक्षक (एसआई) के बैंक एकाउंट से साइबर जालसाजों ने तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। वारदात उस वक्त हुई जब एसआई लाल परेड मैदान पर आयोजित वन मेला में दवाइयां खरीदने पहुंचे थे। यहां फोन-पे काम नहीं करने पर एक युवक ने उनका मोबाइल फोन लेकर कुछ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद अकाउंट से रुपये कट गए। जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेल रोड जहांगीराबाद निवासी जुल्फिकार अली खान (60) पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं और मुख्यालय में पदस्थ हैं। बीती 23 दिसंबर को वह लाल परेड मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय वन मेले में दवाइयां खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने एक दुकान से पंद्रह सौ रुपये की दवाइयां खरीदी, लेकिन जब फोन-पे से भुगतान करना चाहा तो वह नहीं चला। उसके बाद दुकान के कर्मचारी ने उनका मोबाइल लेकर भुगतान प्राप्त कर लिया और मोबाइल फोन अपने साथी के हाथ में दे दिया। साथी ने मोबाइल फोन लेकर उसमें कुछ छेड़छाड़ की तो जुल्फिकान ने उसे टोका। इस पर साथी ने बताया कि वह अमाउंट चेक कर रहा है। जुल्फिकार ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो उसने लौटा दिया। उसके बाद पहले वाले कर्मचारी ने बताया कि इसमें कुछ दवाइयां कम हैं, जो वह दूसरी दुकान से लाकर देता है। उसके बाद उसने दवाइयों की कीमत दस हजार रुपये बताई तो जुल्फिकार ने दवाइयां लेने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र बिलोटिया से विवाद पड़ा भारी? इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा को फोन पर मिली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे और थोड़ी ही देर में 3 लाख, 2 हजार 422 रुपये कट गए। अलग-अलग नंबरों से आए कॉल जुल्फिकार जब मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में अलग-अलग नंबरों से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आने लगे। उन्होंने एक कॉल रिसीव किया तो वह आदिवासी भाषा में बात करने लगा, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत सायबर सेल में की, जहां से डायरी आने के बाद जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में एक संदेही से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें