फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कारोबार में निवेश के नाम पर लिए 73 लाख, फिर 40 लाख का फर्जी चेक थमाकर की ठगी; मामला दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: सर्विस सेंटर चलाने वाले कारोबारी को उनके ही दोस्त ने कारोबार में निवेश करने का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपए का चूना लगा दिया। उसने जो चेक दिया था, वह बंद खाते का था। शिकायत की जांच के बाद शाहपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा पुलिस ने बताया कि कारोबारी अनुराग पटेल आरपीएम नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं। करीब दो साल पहले पटेल ने अपने दोस्त विभू मौर्य को 73 लाख रुपए कारोबार में निवेश करने के नाम पर दिए थे। बाद में आरोपी विभू ने उसे 13 लाख रुपए वापस कर दिए थे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं 60 लाख रुपए का चेक अपने पिता के नाम से दिया था। बाद में चेक बाउंस हुआ तो उसने कोर्ट में केस दायर कर दिया था। चूंकि उसके पिता की मौत कोरोना में हो गई थी, तो उसने अदालत से केस वापस ले लिया था। इसके बाद आरोपी युवक ने फरियादी को चेक दे दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि जिस बैंक खाते का चेक दिया है, वह 2019 में बंद हो चुका है। मामले का खुलासा होने पर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें