फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: युवक को पीटने और गोबर पोतने वाले पांच युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा था शहर में तनाव

Thu, 14 May 2026 05:32 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में होटल में ठहरे युवक के साथ मारपीट, अभद्रता और चेहरे पर गोबर-स्याही पोतने की घटना से शहर में तनाव फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद तीन दिन माहौल गरमाया रहा। पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
गोविंदपुरा थाने का मामला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में युवती के साथ होटल में ठहरे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपियों ने कमरे में घुसकर युवक के साथ मारपीट की थी। साथ ही उन पर युवक के चेहरे पर गोबर व स्याही पोतने की आरोप है। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। जिससे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड पर उदासीनता, आधा दर्जन थाना प्रभारियों पर जुर्माना; अब दो लाइन की शिकायत पर भी होगी FIR

स्थिति की गंभीरता को भांप नहीं पाई पुलिस
 गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार अब तक इस पूरे मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बाकियों की तलाश जारी है। मामला रविवार रात से ही तूल पकड़ने लगा था, लेकिन पुलिस समय रहते स्थिति की गंभीरता को भांप नहीं सकी। वायरल वीडियो भोपाल समेत अन्य जिलों में तेजी से फैलते रहे, लेकिन पुलिस एजेंसियां सक्रिय नजर नहीं आईं। जब तक प्रशासन हरकत में आया, तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था।
विज्ञापन


निषेधाज्ञा लागू करना पड़ी
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देती रही, लेकिन देर रात बड़ी संख्या में युवक सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


विधायक मसूद व अकील की मदद ली
हालात को संभालने के लिए मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद और उत्तर भोपाल विधायक आतिफ अकील को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर लालाराम मीना, रोहित सिंह, जीतू कुशवाहा, रंजीत सूर्यवंशी और बृजेंद्र प्रजापति की पहचान की। इनमें एक नाबालिग समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें