फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में सजेंगे पांच बड़े दशहरे के मंच: प्रदेश का सबसे बड़ा 105 फीट का रावण पुतला, जाने और क्या खास

Sun, 18 Oct 2026 09:54 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में दशहरे पर जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार में 105 फीट और कलियासोत में 90 फीट ऊंचे रावण के दहन की तैयारी है। टीटी नगर और बिट्टन मार्केट में भी भव्य आयोजन होंगे। कहीं ड्रोन से पुष्पवर्षा और डिजिटल आतिशबाजी, तो कहीं लेजर शो, राम-रावण युद्ध और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहेंगी।
विज्ञापन
रावण का दहन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दशहरे पर इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव बड़े और आधुनिक अंदाज में मनाने की तैयारी है। शहर के अलग-अलग दशहरा मैदानों में आयोजन किया जाएगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 105 फीट ऊंचे रावण का दहन  भी होगा। वहीं रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले आकर्षण बनेंगे। जंबूरी मैदान में केदारनाथ धाम की भव्य झांकी, ड्रोन से पुष्पवर्षा और डिजिटल आतिशबाजी की तैयारी है, जबकि कलियासोत में लेजर शो और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 20 अक्टूबर को दशहरे के मुख्य आयोजन के बीच शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों से उत्सव का माहौल बनेगा।
विज्ञापन


पांच बड़े मैदानों पर रहेंगी नजरें

जंबूरी मैदान, अवधपुरी: भोजपाल महोत्सव मेला समिति के आयोजन में 20 अक्टूबर को 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यहां 85 फीट ऊंची केदारनाथ धाम की झांकी भी आकर्षण रहेगी। झांकी तैयार करने में करीब 55 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन से पुष्पवर्षा और डिजिटल आतिशबाजी की तैयारी भी की गई है।
 कोलार-बंजारी दशहरा मैदान: यहां 105 फीट ऊंचे रावण के दहन का आयोजन प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। आतिशबाजी के साथ रामायण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। दक्षिण-पश्चिम भोपाल के लोगों के लिए यह प्रमुख आयोजन स्थलों में से एक रहेगा।
विज्ञापन

कलियासोत दशहरा मैदान: यहां 21 अक्टूबर को 90 फीट ऊंचे रावण, 85 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 80 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन प्रस्तावित है। राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ लेजर शो और विशेष प्रस्तुति की तैयारी है। दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
टीटी नगर दशहरा मैदान: यहां 55 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ आतिशबाजी का मुकाबला आकर्षण रहेगा। भोपाल और राघोगढ़ की आतिशबाजी टीमें अपनी प्रस्तुति देंगी। राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान: यहां 48वें दशहरा महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार रावण का पुतला 53 फीट और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 51-51 फीट ऊंचे रहने की जानकारी है। हालांकि, आयोजन समिति से अंतिम पुष्टि की जानी है।

सिर्फ पुतला दहन नहीं, तकनीक और परंपरा का संगम
इस बार दशहरा आयोजनों में धार्मिक परंपराओं के साथ आधुनिक तकनीक को भी शामिल किया जा रहा है। जंबूरी मैदान में भव्य धार्मिक झांकी और ड्रोन से पुष्पवर्षा की तैयारी है, तो कलियासोत में लेजर शो के जरिए कार्यक्रम को अलग स्वरूप देने की योजना है। दूसरी ओर, टीटी नगर में आतिशबाजी का मुकाबला दर्शकों के लिए खास रहेगा। इन आयोजनों में रामलीला, राम-रावण युद्ध, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रावण दहन मुख्य आकर्षण होंगे। शाम के समय परिवारों और बच्चों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-मानसून विदा, फिर भी बारिश का दौर जारी; एमपी के 15 जिलों में अलर्ट, 20 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन



कितनी जगह होगा रावण दहन?
भोपाल में जंबूरी मैदान, कोलार-बंजारी, कलियासोत, टीटी नगर और बिट्टन मार्केट के अलावा छोला, भेल, शाहपुरा, सलैया और अन्य कॉलोनियों में भी दशहरा आयोजन किया जाएगा। करीब 25 जगह बड़े आयोजन किए जाएंगे जबकि छोटे आयोजन सौ से ज्यादा जगह किए जाएंगे।  



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें