फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Bhopal: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

Tue, 25 Oct 2022 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित बैरागढ़ में स्टेशन रोड पर स्थित जेके फैशन नामक दुकान में दीपावली को देर रात हुआ हादसा। पड़ोसियों ने दुकान से धुओं उठता देखा तो सूचना दी। दुकाल संचालक के मुकाबिक संभवत: आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से आग लगी है।
 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की रात भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे की वजह से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण आतिशबाजी की चिंगारी का कपड़ों पर आकर गिरना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड पर समाजसेवी जसवंत राज राजानी की जेके फैशन के नाम से एक दुकान है। राजानी परिवार पूजा-अर्चना के बाद घर पर ही था। रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।

दुकान संचालक अमित राजानी के अनुसार दुकान की बिजली की फिटिंग तो पूरी सही है। इसलिए आग लगने का कारण किसी पटाखे की चिंगारी हो सकता है। शॉर्ट सर्किट नहीं हो सकता। देर रात को नगर निगम, पुलिस प्रशासन और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे की वजह से पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी गई। इसके चलते करीब चार-पांच घंटे तक लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर में कोर्ट की नई बिल्डिंग में लगी आग
जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की नई बिल्डिंग मे सोमवार रात अचानक ही आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सोमवार को दिवाली की छुट्टी थी जिसके चलते जिला एवं सत्र न्यायालय में न ही वकील थे और न ही न्यायाधीश। सूचना के बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंचा और फिर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग को बुझाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें