फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: पेशी ले रहे पिता ने अनजान नंबर से नहीं उठाया बेटी का फोन, फिर बेटे ने बताया- 'दीदी IAS बन गई'

Tue, 16 Apr 2024 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

UPSC Result: यूपीएससी 2023 की परीक्षा के नतीजों की घोषणा हो गई है। भोपाल के तीन युवाओं ने भी बाजी मारी है। इधर, भोपाल की छाया सिंह ने देश में 65वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। छाया के पिता छोटे सिंह भी IES अफसर हैं। उन्हें फोन पर बेटी के चयन होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
छाया सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की छाया सिंह का यह चौथा प्रयास था। छाया की 2019 में यूपीएससी के माध्यम से सीआरपीएफ पद पर एसिटेंट कमांडेंट के तौर पर नियुक्ति हुई थी। इसके बाद 2020 में छाया महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुई। 2021 में छाया ने CSE क्लियर किया था।

विज्ञापन


छाया सिंह के पिता आईएएस छोटे सिंह राजस्व मंडल ग्वालियर में अपर आयुक्त है। छोटे सिंह ने उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह आज पेशी ले रहे थे, उस समय उनको अनजान नंबर से कॉल आया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर उनकी बेटी ने घर पर फोन लगाया, जब बेटे ने फोन कर बेटी के चयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटे के चयन पर उनके पास खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। छोटे सिंह बोले कि वह डिप्टी कलेक्टर से शुरूआत कर आईएएस के पद तक पहुंचे। उनकी बेटी सीधे आईएएस बन गई। उन्होंने बताया कि छाया कि किसी चीज को सझमने की क्षमता बहुत अच्छी है। वह शुरू से पढ़ाई में अच्छी रही है।

छोटे सिंह ने बताया कि छाया के राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला से बीएएलएल बी की पढ़ाई की है। 2018 में उनको यूनिवर्सिटी की कनवोकेशन में बुलाया गया। उन्होंने बताया कि उस कार्यक्रम में उनकी बेटी को गोल्ड मेडल मिला। उनको जब छाया का नाम अनाउंस हुआ तब पता चला।
विज्ञापन


लद्दाख के टूर पर है छाया
छाया सिंह का चयन पिछले साल इंडिययन डिफेंस अकाउंट सर्विसेस में हुआ है। वह अभी पुणे में अंडर ट्रेनिंग में है। उनका ट्रेगिंग का ग्रुप ही लेह लद्दाख के टूर पर है। 10 दिन का टूर दो दिन पहले शुरू हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें