फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में गन्ना किसानों पर पुलिस की कार्रवाई: दो बसों में भरकर थाने ले गए, दो दिन से सड़क पर दे रहे थे धरना

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल और 50 रुपये बोनस करने की मांग पर दो दिन से धरना दे रहे करीब 80 किसानों को पुलिस ने मंगलवार शाम दो बसों में भरकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा दिया। प्रशासन ने सड़क पर बिना अनुमति प्रदर्शन और आम लोगों को हो रही परेशानी का हवाला दिया। किसानों ने दो दिन का आश्वासन देने के बावजूद कार्रवाई का आरोप लगाया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एमपी में गन्ना किसानों ने खोला मोर्चा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दो दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को मंगलवार शाम पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया। होशंगाबाद रोड पर वीर सावरकर सेतु के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 80 किसानों को पुलिस दो बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने ले गई। किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य और 50 रुपये बोनस देने की मांग कर रहे थे। किसान लगातार कह रहे थे कि मांगों पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। मंगलवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक धरना देने के बावजूद उन्हें जबरन उठाया गया। सोमवार की रात खुले आसमान के नीचे गुजारने के बाद मंगलवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात की। इसके बाद किसानों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इस बातचीत के नतीजे के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने अनुमति नहीं होने का दिया हवाला
एडीएम महेंद्र सिंह के मुताबिक, किसान सार्वजनिक सड़क और सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे। आसपास विश्वविद्यालय और एम्स सहित कई अस्पताल होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। प्रशासन ने किसानों को निर्धारित धरना स्थलों पर प्रदर्शन करने की जानकारी दी थी। अनुमति लेकर वहां आंदोलन किया जा सकता है।

दो दिन का आश्वासन मिलने के बाद भी कार्रवाई का आरोप
राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य राकेश धाकड़ ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। मुख्य सचिव निशांत वरवड़े और उमाशंकर भार्गव से बातचीत में दो दिन का समय देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने किसानों को हटा दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि सचिव से मिले थे किसानों के प्रतिनिधि
मंगलवार दोपहर पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात की थी। किसानों के मुताबिक, बुधवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच गन्ने के मूल्य को लेकर चर्चा होनी है। इस बातचीत के बाद मिलने वाले निर्णय के आधार पर किसान आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।

होशंगाबाद से भी किसानों के पहुंचने की थी तैयारी
आंदोलन में शामिल होने के लिए होशंगाबाद से भी किसानों के भोपाल पहुंचने की सूचना थी। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया था। किसान सोमवार रात भी खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे रहे थे। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि किसान सरकार से बातचीत करने आए हैं, विवाद या अशांति फैलाने नहीं। अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है, जिससे किसान आंदोलन खत्म करने पर विचार करें। किसान बिना किसी शर्त के बातचीत चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांग सुने और समाधान निकाले।


400 रुपये लागत, 450 का भाव, 600 रुपये की मांग पर अड़े
किसानों का कहना है कि गन्ना उत्पादन में करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल लागत आती है, जबकि मिलों की ओर से करीब 450 रुपये का भाव दिया जा रहा है। यह कीमत खेती की लागत और मेहनत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव के साथ 50 रुपये बोनस की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने बोनस देने की बात कही थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-मौत के बाद भी संतान संभव: 24 घंटे तक मिल सकते हैं शुक्राणु, एम्स की रिसर्च, 600 से ज्यादा लोगों पर अध्ययन
विज्ञापन


खुले आसमान के नीचे रात, टेंट में पुलिस का इंतजाम
वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर डटे किसानों ने सोमवार की रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। किसान नेता राकेश धाकड़ के मुताबिक, प्रदर्शनकारी अपने खाने-पीने का इंतजाम खुद कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने अधिकारियों के बैठने और निगरानी के लिए टेंट लगाया है, जबकि किसान सड़क किनारे खुले में बैठे हैं। बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन स्थल को मुख्य मार्ग से अलग रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें