फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR 2026: 10 दिसंबर तक बीएलओ–बीएलए बैठकों में तैयार होगी अंतिम सूची, 11 दिसंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां

Tue, 09 Dec 2025 10:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले-जिले में BLO, BLA और कर्मचारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मतदाता सूची से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले नाम चिह्नित किए जा रहे हैं। 11 दिसंबर तक आपत्तियां लेने के बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

विज्ञापन
वोटर लिस्ट फाइल फोटो - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 10 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO), बीएलए (BLA) और सहयोगी कर्मचारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में यह पता लगाया जा रहा है कि कौन–कौन से मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले हैं। ऐसे सभी मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार की जा रही है और इसे मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित भी किया जा रहा है। बीएलओ उन घरों की जानकारी भी दे रहे हैं, जहां से अभी तक गणना पत्रक वापस नहीं आए हैं। बैठक की पूरी कार्यवाही और फोटोग्राफ संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक यह जानकारी आसानी से देख सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन की तारीख घोषित, सीएम मोहन यादव ने बताया जनता को और क्या-क्या मिलेगा
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए से कहा गया है कि वे प्रदर्शित सूची को ध्यान से देखें। यदि किसी प्रकार की गलती या विसंगति मिलती है तो वे 11 दिसंबर 2025 तक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे BLO App के माध्यम से समय रहते सुधार किया जा सके। जिन घरों से गणना पत्रक प्राप्त हो गए हैं, वहां के सभी सही मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट प्रविष्टि वाले नाम हटाए जाएंगे। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: एक पते पर 108 वोटर, मौके पर मिले सिर्फ 4, फिर भी वेरिफिकेशन पूरा, कांग्रेस ने उठाए SIR पर सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें