फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: भोपाल में रविवार को जमकर मना खरीदी पर्व, बाजारों में लोगों की भीड़ ने बढ़ाई रौनक

Sun, 07 Apr 2024 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Eid 2024: भोपाल में रविवार को पुराने शहर के सभी परंपरागत बाजार खुले। ईद की खरीदी बिक्री को लेकर दुकानदारों द्वारा खास स्टॉक के साथ ग्राहकों का स्वागत किया गया। शहर का चौक बाजार, इब्राहिमपुरा, नदीम रोड, लखेरापुरा रविवार को खास रौनक लिए हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
रविवार को भोपाल के बाजार हुए गुलजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले कुछ दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में अब लोग मसरूफ हो गए हैं। रविवार को भोपाल शहर के विभिन्न बाजार खरीदी बिक्री से सजे रहे। इस दिन स्थाई बाजारों के अलावा ईद के अस्थाई बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन


रविवार को पुराने शहर के सभी परंपरागत बाजार खुले दिखाई दिए। ईद की खरीदी बिक्री को लेकर दुकानदारों द्वारा खास स्टॉक के साथ ग्राहकों का स्वागत किया जा रहा था। शहर का चौक बाजार, इब्राहिमपुरा, नदीम रोड, लखेरापुरा रविवार को खास रौनक लिए हुए दिखाई दिए।
 
ईद बाजार की रही धूम
रमजान माह में लगने वाले खास संडे मार्केट में भी रविवार को खासी भीड़ दिखाई दी। रमजान का आखिरी बाजार और ईद का त्योहार करीब होने से लोग अपनी जरूरत का सामान लेने यहां उमड़े थे। सस्ता और जरूरत का हर सामान एक ही जगह मिल जाने के चलते लोगों का हुजूम यहां दिखाई देता है।
विज्ञापन

 
भोपाल टाकीज बाजार भी हुआ गुलजार
सिंधी कॉलोनी चौराहे से भोपाल टाकीज तक हर इतवार को लगने वाला सेकंड हैंड सामान का बाजार भी इन दिनों शबाब पर दिखाई दे रहा है। पुराने फर्नीचर से लेकर घरेलू उपयोग के विभिन्न सामान किफायती दाम पर मिल जाने के लिए पसंद किया जाने वाला ये बाजार रमजान के रविवारों में खास खरीदी बिक्री से सजा दिखाई दे रहा है।
 
हमीदिया बाजार में उमड़े खरीदार
अल्पना तिराहे से नादरा बस स्टैंड और इससे आगे चलकर भोपाल टाकीज बाजार तक में समाहित हो जाने वाला जूते, चप्पल, कपड़े, बेल्ट, मोबाइल एक्सेसिरिज का यह बड़ा बाजार हो चुका है। रमजान माह में यहां भी खासी भीड़ बनी हुई है।
 
अब दौड़ जुमेराती की
ईद की सेवइयां और शीर खुरमा तैयार करने के लिए भी लोगों ने बाजार का रुख किया है। इसके लिए मंगलवारा का थोक किराना बाजार और जुमेराती बाजार लोगों की पसंद बना हुआ है। ड्राई फ्रूट्स और ईद के विभिन्न पकवानों के लिए सामान खरीदने लोग इन बाजारों में पहुंच रहे हैं। देर रात तक यहां खरीद-फरोख्त का सिलसिला जारी रहता है।
 
रौनक इन बाजारों में भी
पुराने शहर के जहांगीराबाद बाजार, बाग फरहत अफजा, आरिफ नगर, टीला जमालपुरा बाजार भी ईद की खरीदी के लिए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शुरुआती महीने में नौकरी पेशा लोगों की जेब में सेलरी मौजूद है तो कामकाजी लोगों को भी महीने का पारिश्रमिक हाथ लग चुका है। इसके चलते लोगों ने अपनी ईद की तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भोपाल से आशु खान की रिपोर्ट।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें