फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में फिर बुलडोजर एक्शन: खुले में मांस बेचने वालों की दुकानें ध्वस्त, BJP नेता पर हमला करने वालों के घर तोड़े

Fri, 15 Dec 2023 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन/भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बुलडोजर गरजने लगा है। नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद खुले में मांस बेचने वालों की दुकानें गिराई गई हैं तो भोपाल में भाजपा नेता पर हमला करने वाले तीन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला है। 
विज्ञापन
उज्जैन में खुले में मांस बेचने वालों की दुकानें तोड़ दी गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश का असर दिखने लगा है। उज्जैन नगर निगम ने इस पर प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को कुछ दुकानों को जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया है। सामान भी जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को शहर की कुछ मांस की दुकानों पर ताला लगाने के बाद नगर निगम की टीम ने मुनादी कर सभी को खुले में मांस न बेचने की समझाइश दी थी। नगर निगम के अपर आयुक्त राधेश्याम मंडलोई ने बताया कि सरकार के निर्देश पर शहर के नागझिरी क्षेत्र में बिना अनुमति चल रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीमें शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करने में जुटी हैं। पूरे शहर में इसके लिए मुनादी की गई हैं। 

अधिकारी ने कहा कि खुले में मांस बेचने वाली लगभग 10 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों को भी निगम ने ध्वस्त किया। निगम ने मौके से सामग्री भी जब्त कर ली। इस बीच अधिकारियों की एक टीम ने शहर के तोपखाना क्षेत्र और महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में मांस की दुकानों के दुकानदारों को सतर्क किया और उन्हें चेतावनी दी।
विज्ञापन


कार्रवाई नियमानुसार
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि मीट की दुकानें खुले में नहीं चलनी चाहिए। इसके लिए कांच की शीट या कोई पारदर्शी शीट होनी चाहिए और ऐसी दुकानें धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की सीमा के भीतर संचालित नहीं होंगी।' इसलिए नगर निगम, पुलिस टीम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम जनता के बीच जागरूकता फैला रही है और दुकानदारों को नियमों के प्रति सचेत कर रही है। सीएसपी मिश्रा ने बताया कि इसके बाद भी जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, टीम निरीक्षण करेगी और फिर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

पहले मुनादी, फिर कार्रवाई 
निगम आयुक्त रोशन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर उज्जैन में खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते शहर में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश मेश्राम का कहना है कि खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के प्रभावी निर्देश हमें मिले हैं जिसके तहत ही कार्यवाही की जा रही है। झोन क्रमांक 6 में जहां भी खुले में मांस का विक्रय किया जा रहा था वहां पहले मुनादी करवाई गई और उसके बाद नागझिरी क्षेत्र में कुछ दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया और इन दुकानों का सामान भी जप्त किया गया है। 

भोपाल में भाजपा नेता की हथेली काटने वाले के घर चला बुलडोजर 
भोपाल में भाजपा नेता की हथेली काटने वाले पांच आरोपियों में तीन के घर गुरुवार को बुलडोजर चला कर ढहा दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ लेते ही गुरुवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम आरोपियों के घर पहुंची। टीम ने आरोपियों के मकान के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिरा दिया। मकान की बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमितियां नहीं थी। 

बता दें आरोपियों ने पांच दिसंबर को तलवार मार कर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। इसमें जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरूख और बिलाल शामिल थे। आरोपियों ने सांई बोर्ड के पास देवेंद्र पर हमला किया था। इनमें से एक आरोपी फारुख  राइन उर्फ बिन्न पर भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया था। वहीं, देवेंद्र सिंह के हाथ की दो सर्जरी हो चुकी है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय
इधर एमपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और राज्य में मांस की अवैध बिक्री पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जो कोई अपराध करता है, वह अपराधी है। पीएम मोदी द्वारा अपराध मुक्त भारत के संकल्प के कारण सभी राज्यों में भाजपा सरकारें अपराधियों को दंडित करने और उन पर मुकदमा चलाने का प्रयास कर रही हैं... यहां तक कि खुले में बिकने वाले फलों में भी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें