फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, महिला की गोद से नौ माह का मासूम सड़क पर गिरा, मौत

Mon, 01 Dec 2025 10:47 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में खड़ी कार से टक्कर लगने पर ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठे परिवार की बहू की गोद से नौ माह का मासूम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। परिवार सगाई में जा रहा था। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
भोपाल के समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में बैठी महिला की गोद में नौ माह का मासूम झटके से उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में मासूम की मौत हो गई। पीड़ित परिवार बेटे की सगाई में शामिल होने जा रहा था। मासूम की मौत से पूरी खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

विज्ञापन


कोलार पुलिस के अनुसार मोहन ठाकुर पत्रकार कॉलोनी में रहते हैं और निजी कार्य करते हैं। मोहन ठाकुर के छोटे बेटे की सगाई रविवार को कोलार में होने वाली थी। सगाई में शामिल होने के लिए मोहन ठाकुर की पत्नी, बड़े बेटे शिवकुमार की पत्नी सुरेखा अपने नौ महीने के बच्चे के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर कोलार जा रही थीं। पीड़ित परिवार स्वर्ण जयंती पार्क के सामने ही पहुंचा था कि अचानक सामने खड़ी कार से ई-रिक्शा जा टकराया। ई-रिक्शा कार से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में सुरेखा की गोद से नौ माह का मासूम छिटककर सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दगाबाज महबूबा: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, प्रेमिका से कहा- तूने गेम खेला, भगवान माफ नहीं करेगा
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी लोग मासूम को हिलाने लगे, क्योंकि उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच मौका पाकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तो प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन सड़क किनारे खड़ी कार की चालक रजनी पाण्डेय के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बिना अनुमति पूरी सड़क पर अवैध रूप से ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग इन ई-रिक्शा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई बार यह ई-रिक्शा ही हादसों का कारण बन जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें