फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Dam News: कारम बांध के क्षतिग्रस्त होने की जांच के लिए बनाई समिति, पांच दिन में देगी रिपोर्ट

Mon, 15 Aug 2022 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धार जिले में निर्माणाधीन बांध क्षतिग्रस्त होने से बना संकट टल गया है। अब सरकार ने बांध के क्षतिग्रस्त होने के पीछे के कारणों को जानने के लिए समिति बनाई है। इसके चार सदस्य पांच दिन में रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन
बांध क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच की जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए जल संसाधन विभाग ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति पांच दिन में जांच प्रतिवेदन शासन को देगी। 
विज्ञापन


जल संसाधन विभाग की तरफ से सोमवार को विभाग के अपर सचिव आशीष कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक राहुल कुमार जायसवाल, जल संसाधन विभाग के ब्यूरो ऑफ डिजाइन एंड हायडल, मुख्य अभियंता दीपक सातपुते, बांध सुरक्षा बोधी भोपाल के संचालक अनिल सिंह हैं। 

समिति निर्माणाधीन कारम बांध के क्षतिग्रस्त होने की परिस्थितियां/ कारण एवं जिम्मेदार अधिकारियों के उत्तरदायित्व का निर्धारण, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो के संबंध में सुझाव/ दिशा निर्देश भी देगी। 
विज्ञापन


बता दें गुरुवार को धार में कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध में लीकेज आ गया था। इसके चलते प्रशासन ने बांध के निचले हिस्से में आने वाले 18 गांव के लोगों और पशुधन को बाहर निकाला। इसके बाद शनिवार रात बांध की दीवार में कट लगाकर पानी निकाला गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें