फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेस्टिनेशन कैबिनेट: 17 नवंबर को गांधी सागर बांध पर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक

Fri, 30 Oct 2026 07:41 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित बैठक में 1920 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
मोहन कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 17 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। इसे डेस्टिनेशन कैबिनेट के रूप में आयोजित करने का प्रस्ताव है। हालांकि, बैठक के आयोजन को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। प्रस्तावित बैठक में गांधी सागर बांध पर करीब 2000 मेगावाट क्षमता के पंप स्टोरेज प्लांट को लेकर चर्चा हो सकती है। इस परियोजना को बड़े ऊर्जा भंडारण केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। परियोजना की आधिकारिक क्षमता 1920 मेगावाट है। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास और प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल में विचार होने की संभावना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेें-  71वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश का उत्सव: भोपाल में तीन दिन मचेगी धूम, मोनाली ठाकुर और मामे खान बांधेंगे समां
विज्ञापन


अब तक आठ जगह कैबिनेट बैठक हुई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठकों को मंत्रालय तक सीमित रखने के बजाय प्रदेश के अलग-अलग ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व वाले स्थानों पर आयोजित करने की पहल की है। इस क्रम में अब तक आठ स्थानों पर डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं। इनमें जबलपुर, सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर के राजवाड़ा, पचमढ़ी, खजुराहो, बड़वानी का नागलवाड़ी और भोपाल के पास जगदीशपुर शामिल हैं। गांधी सागर में बैठक का प्रस्ताव इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो यह नवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर, ठेकेदार पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें