भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग प्रणाली और नियमित मेट्रो परिचालन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 25 जुलाई 2026 से नई समय-सारणी लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत व्यस्त समय में हर 15 मिनट और सामान्य समय में हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। नई सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से अब सुभाष नगर और एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन संभव होगा। इससे मेट्रो सेवा अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारु होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी परिचालन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पहली मेट्रो के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर निर्धारित गेट पर मैनुअल टिकट काउंटर भी संचालित रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल
नई समय-सारणी
विवरण जानकारी
लागू होने की तिथि 25 जुलाई 2026
पहली मेट्रो (सुभाष नगर से एम्स) सुबह 9:00 बजे
पहली मेट्रो (एम्स से सुभाष नगर) सुबह 9:30 बजे
अंतिम मेट्रो (सुभाष नगर से एम्स) शाम 6:30 बजे
अंतिम मेट्रो (एम्स से सुभाष नगर) शाम 7:00 बजे
ये भी पढ़ें-
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
व्यस्त समय: सुबह 9:00 से 10:30 बजे और शाम 5:30 से 7:00 बजे
व्यस्त समय में हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी
सामान्य समय में हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी
प्रतिदिन कुल ट्रिप 50 (दोनों दिशाओं सहित)
ये भी पढ़ें-
दतिया उपचुनाव: हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस ने 70 साल में जो नहीं किया, भाजपा ने कर दिखाया
इन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
नई व्यवस्था का लाभ विशेष रूप से एम्स भोपाल आने वाले मरीजों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों, एमपी नगर के कोचिंग छात्रों, वल्लभ भवन, एसबीआई, आरबीआई सहित विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा। ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से प्रतीक्षा समय कम होगा और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।
ये भी पढ़ें-
MP News: अशोक बर्णवाल ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, अनुराग जैन ने सौंपी जिम्मेदारी
डिजिटल टिकटिंग और छूट की सुविधा
भोपाल मेट्रो में यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट के माध्यम से कैशलेस टिकट खरीद सकेंगे। यात्रियों को ये छूट भी मिलेगी। रिटर्न टिकट पर 5% की छूट। ग्रुप टिकट पर 10% की छूट। ई-वॉलेट रिचार्ज पर 8% से 15% तक बोनस। 200-499 रुपए पर : 8%, 500-999 रुपए पर : 10%, 1000-1499 रुपए पर : 12%, 1500-2000 रुपए पर : 15% बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से यात्रियों को आसान डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान, अधिक बचत और बेहतर यात्रा अनुभव एक साथ उपलब्ध होगा।