फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में साइबर ठगी: कहीं सीआईएसएफ जवान बनकर मकान किराए पर लिया, कहीं ड्रग्स केस का डर दिखाया; जानें मामला

Wed, 23 Sep 2026 02:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में साइबर ठगी के दो मामलों में जालसाजों ने खुद को CISF जवान और पुलिस अधिकारी बताकर दो महिलाओं को निशाना बनाया। बागसेवनिया में मकान किराए पर लेने के नाम पर 36 हजार रुपये, जबकि बजरिया में युवक को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर 60 हजार रुपये ठगे गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में साइबर जालसाजों ने अब खाकी वर्दी और सुरक्षा बलों के नाम पर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। फर्जी पुलिस अधिकारी और CISF जवान बनकर ठगों ने दो महिलाओं को डराकर और झांसे में लेकर करीब 96 हजार रुपये ठग लिए। पहली वारदात बागसेवनिया इलाके में मकान किराए पर लेने के नाम पर हुई, जबकि दूसरी घटना बजरिया थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां शादी के रिश्ते से जुड़े युवक को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर एक विधवा महिला से ठगी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 36 हजार की चपत
बागसेवनिया के कुंजन नगर निवासी शोभा सच्चान (51) ने अपने मकान का एक हिस्सा किराए पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन डाला था। ठग ने खुद को CISF जवान बताते हुए 15 हजार रुपये किराया और इतनी ही सिक्योरिटी डिपॉजिट देने की बात कही। मकान का वीडियो देखने के बाद आरोपी ने बहाना बनाया कि ‘विभागीय प्रक्रिया’ के तहत एडवांस पेमेंट रिलीज करने के लिए पहले महिला को कुछ राशि जमा करनी होगी। जालसाज के झांसे में आकर महिला ने कुल 36 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब आरोपी ने और रकम की मांग की, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ।

‘मंगेतर के पास ड्रग्स मिला है’ कहकर विधवा से ठगे 60 हजार
बजरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला नेहा महावर की दूसरी शादी की बात एक युवक से चल रही थी। गत 12 सितंबर को युवक जब महिला से मिलने आ रहा था, तभी महिला के पास एक अज्ञात कॉल आया। खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले ठग ने कहा कि युवक को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है और उसके खिलाफ तस्करी का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ने केस से बचाने और गिरफ्तारी की धमकी देकर महिला से अलग-अलग किस्तों में 60 हजार रुपये ठग लिए। लगातार बढ़ती रकम की मांग से परेशान होकर महिला बजरिया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन: टीआई समेत दो आरक्षक निलंबित, आधी रात जमकर हुआ था हंगामा
विज्ञापन


मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की कॉल डिटेल व ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें