विधायकों के संपत्ति के आंकड़े
ADR की रिपोर्ट में अगर विधायकों के संपत्ति पर नजर डाले तो मौजूदा समय में प्रदेश के 81 फीसदी विधायक ऐसे हैं जिनकी एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। बता दें कि प्रदेश में हाल-फिलहाल में कुल 230 विधायकों में से 186 विधायक करोड़पति हैं। जिसमें हर विधायक की कुल संपत्ति 10.76 करोड़ रुपये है। और इन्हीं को अगर हम दलवार समझे तो मौजूदा समय में भाजपा के कुल 129 विधायकों की 9.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके साथ ही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो 97 विधायकों की कुल संपत्ति 11.98 करोड़ रुपये और 01 बसपा विधायक की संपत्ति 96.95 लाख है।
संजय पाठक सबसे अमीर विधायक
अगर हम सबसे ज्यादा संपत्ति वाले विधायकों की बात करें तो 3 ऐसे विधायक हैं जिनकी संपत्ति सबसे ज्यादा है। इनमें पहला नाम संजय पाठक का है जो कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से बीजेपी के विधायक है। इनकी कुल संपत्ति 226 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरे नंबर पर चेतना कश्यप है जो रतलाम से बीजेपी की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 204 करोड़ रुपये हैं। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर संजय शुक्ला है जो इंदौर-1 से कांग्रेस के विधायक हैं। इनके पास कुल 139 करोड़ रुपये हैं।
भाजपा विधायक राम डांगोरे के पास सबसे कम संपत्ति
इस रिपोर्ट के आधार पर खंडवा जिले के पंधाना से बीजेपी के विधायक राम डांगोरे की सबसे कम संपत्ति है। इनके पास कुल संपत्ति 50 हजार रुपये है। इसके साथ ही इसी लिस्ट में इंदौर के अंबेडकरनगर से बीजेपी की विधायक ऊषा ठाकुर के पास भी कम संपत्ति है। इनके पास कुल संपत्ति 7 लाख रुपये है।
कितने पढ़े-लिखे विधायक?
मौजूदा विधायकों में 62 यानी की 33 प्रतिशत पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़े-लिखे हैं। जबकि 158 (64 प्रतिशत) विधायकों ने स्नातक या उससे अधिक की पढ़ाई की है। जबकि चार ऐसे विधायक है जिन्होंने डिप्लोमा किया हुआ है। इसके साथ ही पांच विधायकों ने खुद को साक्षर बताया है। वहीं एक विधायक ने अपने आप को निरक्षर बताया है।