फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर : मध्यप्रदेश के 12 शहरों में हर रविवार रहेगा लॉकडाउन

Sun, 28 Mar 2021 12:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भोपाल

सार

  • आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शहरों में लॉकडाउन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश के 12 शहरों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए आगामी आदेश तक हर रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। राजौरा ने बताया कि जिन शहरों में लॉकडाउन रहेगा, उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिन्दवाड़ा, खरगोन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और छिन्दवाड़ा जिले का सौंसर शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,142 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,86,407 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,947 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह ने कहा: जब क्रिकेट के भगवान कोरोना से अछूते नहीं रहे, तो आप और हम क्या हैं

घर पर ही मनाएं होली का त्यौहार: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार रात को प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। चौहान ने प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा कि कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं। बिना भीड़-भाड़ के रस्में निभाएं और परंपराएं पूरी करें। 

उन्होंने कहा कि अगर परंपरा का निर्वाह जरूरी है तो स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेकर बिना भीड़ के प्रतीकात्मक रूप से इनका निर्वाह करें।

सीएम चौहान ने कहा कि एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है। कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां संक्रमण की संख्या उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को दिक्कत न हो, इसलिए सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले निजी अस्पतालों में भी गरीबों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें