फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला : भोपाल में अब 31 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इंदौर में 1 जून से मिल सकती है छूट

Fri, 21 May 2021 09:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले 24 मई तक के लिए पाबंदी लगाई गई थी। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और रायसेन में 10 दिन तक सख्ती से कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाया जाएगा। सभी जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर ये आदेश दिए गए। इसी के साथ ही 24 मई से दी जाने वाली छूट की अटकलों पर विराम लग गया।

विज्ञापन


 इंदौर की पॉजिटिविटी रेट में आई कमी
इंदौर में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 फीसदी पर आ गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि अगर इसी तरह से सबकुछ सही रहा तो 1 जून से शहर को धीरे-धीरे खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल में पॉजिटिविटी दर 22 फीसदी तक पहुंच गई थी। अब स्थिति सुधर रही है। कई अस्पताल फिलहाल खाली हो गए हैं। उम्मीद है कि पॉजिटिव रेट अभी और तेजी से गिरेगी। उन्होंने कहा कि सख्ती जरूरी है, लोग कोविड नियम का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें