फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बैरसिया पुलिस ने मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, 11 पशु कराए मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 01:28 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरसिया में पुलिस ने बंद कंटेनर से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 मवेशी बरामद किए। बिना वैध दस्तावेज मवेशियों को बेचने के लिए भोपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त किया है।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरसिया पुलिस ने एक कंटेनर को रोक कर उसमें से 11 मवेशी बरामद किए हैं। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि मवेशी काटने के लिए बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बैरसिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर की एक संकरी सडक़ से कंटेनर को निकलता देख व उसमें मवेशियों देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंटेनर पकड़ने के बाद आरोपियों से मवेशियों के परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस का कहना है की बंद कंटेनर में मवेशियों का परिवहन करना प्रतिबंधित है। आरोपियों ने मवेशियों को पहले बैरसिया में इकट्ठा किया। इसके बाद रात के समय उनको लोड कर भोपाल ले जा रहे थे। जिनको पुलिस ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- यूका का जहरीला कचरा छह माह पहले हुआ था भस्म, अब उसकी 900 टन राख हमेशा के लिए दफन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मवेशियों को बेचने के भोपाल मंडी लेकर आ रहे थे। आरोपियों के पास से मवेशियों को खरीदने के संबंध में भी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस की तलाशी लेने पर कंटेनर के अंदर 11 मवेशी मिले। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कंटेनर में 6 भैंस, 4 पाड़े और एक पड़िया को बैरसिया से भोपाल बेचने ले जा रहे थे। पांच आरोपियों में एक कंटेनर का मालिक भोपाल निवासी शाहरुख कुरैशी है, जबकि ड्राइवर इरशाद और हेल्पर जाहिद हैं। दो आरोपी पप्पू और खालिद बैरसिया के रहने वाले हैं। इन्होंने इन मवेशियों को इकट्ठा कर कंटेनर में लोड कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें