फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: नगर निगम के निर्माणाधीन बिल्डिंग में सभाकक्ष बनने पर विचार, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने लिया जायजा

Mon, 05 Aug 2024 08:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सोमवार को राजधानी के सेकंड स्टॉप स्थित निगम के नवनिर्माण भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यालय भवन में परिषद व सभाकक्ष के निर्माण पर विचार करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
निरीक्षण करते भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सोमवार को निर्माणाधीन निगम मुख्यालय भवन का जायजा लिया और भवन के शेष सभी कार्यों  की गुणवत्ता के साथ और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यालय भवन में परिषद सभाकक्ष निर्माण हेतु विचार विमर्श कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय, आर्किटेक्ट  मनोज शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी व निर्माण कार्य से संलग्न एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


सभी तलों पर जाकर कार्यों का अवलोकन किया
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सोमवार को तुलसी नगर सेकेण्ड स्टाप के पास निर्माणाधीन निगम मुख्यालय भवन के कार्यों का जायजा लिया। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने निर्माणाधीन मुख्यालय भवन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और मुख्यालय भवन के अंदर एवं बाहर तथा सभी तलों पर जाकर कार्यों का अवलोकन किया। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों, आगन्तुकों के बैठने व विभिन्न विभागों के कक्षों आदि की भी जानकारी ली। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने निगम मुख्यालय भवन के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी कार्यों को मानकस्तर की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नागरिकों के लिए सहायता डेस्क विकसित करने के निर्देश
सूर्यवंशी ने आम नागरिकों के लिए सहायता डेस्क विकसित करने, शुद्ध पेयजल, केन्टीन एवं पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। किशन सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि मुख्यालय भवन में परिषद के सभाकक्ष निर्माण पर भी विचार विमर्श करते हुए योजना को मूर्तरूप देने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें