फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, इंदौर-भोपाल हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 30 Jan 2025 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है। बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं। ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है। जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


वन वे मार्ग पर पीछे से टकराया ट्रक
सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। आरंभिक जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर रोड पर टोल टैक्स के पास एक तरफ सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए रोड वन वे था। इस दौरान जीतू पटवारी की गाड़ी को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोट नहीं आई है। कोतवाली टीआई ने बताया कि मामले में घटना स्थल खजूरी थाना क्षेत्र है, इसलिए मामले में जांच वहां की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें