फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया जीत के बाद कांग्रेस का प्रयोग: स्थानीय मुद्दों के सहारे सत्ता परिवर्तन की तैयारी, भोपाल में बनेगी रणनीति

Fri, 07 Aug 2026 04:50 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया उपचुनाव की जीत के बाद कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में स्थानीय मुद्दों को चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में है। 11 अगस्त की भोपाल बैठक में इसी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा, जबकि जीतू पटवारी के समर्थन में इंदौर में बड़े विरोध प्रदर्शन की भी रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी नए तरीके से करने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश में सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रीय मुद्दों से ज्यादा जनता से जुड़े स्थानीय सवालों को प्रमुखता दी जाएगी। इसी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 11 अगस्त को भोपाल में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की अहम बैठक होगी।
विज्ञापन


स्थानीय मुद्दों पर चलेगा अभियान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी कि प्रदेश में जनता से सीधे जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन को स्थानीय समस्याएं चिन्हित कर उन्हें लगातार उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। भोपाल में होने वाली पीएसी बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

पटवारी के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन संभव
सूत्रों का कहना है कि जीतू पटवारी और उनके परिवार के खिलाफ कथित सरकारी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। इसके विरोध में इंदौर में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा सकता है। पार्टी के भीतर राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद
विज्ञापन



संगठन को दिए गए स्पष्ट निर्देश
कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों की प्रमुख जनसमस्याओं की पहचान कर उन्हें संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएं। पार्टी का मानना है कि स्थानीय मुद्दों पर लगातार संघर्ष से ही जनता के बीच मजबूत राजनीतिक माहौल बनाया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें