फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में तबादलों पर कांग्रेस का वार: पटवारी बोले- हर दो दिन में एक आईएएस का तबादला, प्रशासन में स्थिरता कहां?

Tue, 10 Nov 2026 06:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी का न्यूनतम दो साल का कार्यकाल तय करने, समय से पहले तबादले का कारण सार्वजनिक करने और हर साल श्वेतपत्र जारी करने का सुझाव दिया। पटवारी ने मौजूदा सरकार की तबादला नीति को तबादला फैक्ट्री बताते हुए शिवराज सरकार के तबादला उद्योग से तुलना की।
विज्ञापन
पीसीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अधिकारियों के लगातार तबादलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में तबादलों के लिए पारदर्शी और स्थायी नीति बनाने की मांग की है। पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के तबादला उद्योग का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में यह व्यवस्था तबादला फैक्ट्री में बदल गई है। पटवारी ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का सामान्य परिस्थितियों में कम से कम दो साल का कार्यकाल सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि समय से पहले तबादला होने पर उसका लिखित कारण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। राजनीतिक असहमति, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी या सत्ता-संगठन के दबाव को तबादले का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हर साल श्वेतपत्र जारी करने की मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों के तबादलों, उनके कार्यकाल और समय से पहले स्थानांतरण के कारणों को लेकर हर साल श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। साथ ही बार-बार तबादलों से प्रभावित जिलों और विभागों की प्रशासनिक कार्यक्षमता का स्वतंत्र मूल्यांकन कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


20 महीने में 325 से ज्यादा आईएएस के तबादलों का दावा
पटवारी ने अपने पत्र में दावा किया कि दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 के बीच 20 महीनों में 325 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। यानी औसतन हर महीने 16 से ज्यादा अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई। उन्होंने मई 2026 में 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों और जुलाई 2026 के बाद करीब 36 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलने का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-इज्तिमा में दुकान लगाने के लिए धर्म की बंदिश नहीं: सभी को मिलेगा मौका, लॉटरी से आवंटित होंगी सभी दुकानें


ढाई महीने में कलेक्टर कैसे समझेगा जिला?
पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या ढाई महीने में कोई कलेक्टर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था समझकर उसमें सुधार कर सकता है? क्या छह महीने में पुलिस अधीक्षक अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को समझकर स्थायी बदलाव ला सकता है? उन्होंने कहा कि बार-बार तबादलों से विकास कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन और प्रशासनिक जवाबदेही प्रभावित होती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें