फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भेड़िए से लड़ने वाली बहादुर भुजलो बाई से सीएम यादव ने की फोन पर बात, इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात कही

Wed, 13 Nov 2024 12:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: छिंदवाड़ा में दो बुजुर्ग महिलाओं की भेड़िए में भिड़ंत हो गई थी। महिलाओं ने बहादुरी से उसका मुकाबला किया था। पहले भेड़िए ने एक महिला के हाथ को चबा डाला, तो दूसरी महिला ने भेड़िए का मुंह दबोच लिया। अब सीएम यादव ने बहादुर महिला भुजलो बाई को फोन कर शाबशी दी है।
विज्ञापन
भुजलो बाई से सीएम यादव ने की फोन पर बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेड़िए के हमले में घायल बहादुर महिला भुजलो बाई से सीएम मोहन यादव ने बुधवार को फोन पर उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सीएम यादव ने भुजलो बाई को एक लाख रुपए की राहत राशि दी है और इलाज का पूरा खर्चा उठाने की भी बात कही है। 

विज्ञापन


क्या था मामला
दरअसल, छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी से लगे ग्राम खकरा चौरई में बीते शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घायल महिला के बेटे राजकुमार डेहरिया ने बताया कि उनकी मां भुजलो बाई (65) दुर्गाबाई के साथ सुबह खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक एक भेड़िए ने भुजलो बाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। भेड़िए के अचानक हमले के बाद दुर्गाबाई ने भुजलो बाई को बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान भेड़िए ने दुर्गाबाई के हाथ को भी घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें