फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: प्रयागराज पहुंचे CM यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- जन्मों के पुण्य से मिलता है सौभाग्य

Sat, 08 Feb 2025 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mahakumbh 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। संगम में स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मां गंगा मां यमुना की कृपा है।
 
विज्ञापन
पत्नी संग सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार शामिल होने पहुंचे। त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई और दर्शन पूजन किया। स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि ये मां गंगा और मां यमुना के संगम का किनारा है। तीर्थराज प्रयाग में स्नान का जो आनंद है, वो कई जन्मों के पुण्य के बाद मिलता है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली आए, सभी का मंगल और कल्याण हो। आज इसी भावना के साथ मैं इस महाकुंभ में शामिल हुआ।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। 

विक्रमादित्य नाट्य मंचन में शामिल होंगे सीएम
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में स्थापित मध्यप्रदेश पवेलियन एकात्म धाम में भी जाएंगे। इसी के साथ वे शाम को 7 बजे टेंट सिटी पहुंचकर विक्रमादित्य नाट्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। एमपी के सीएम मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कुंभ में एक साथ डुबकी लगाई है। राजस्थान के सीएम भजन लाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ कुंभ पहुंचे हुए हैं। सीएम के साथ विधायकों ने भी कुंभ में स्नान किया है। कुंभ में सभी के स्नान करने के बाद राजस्थान कैबिनेट की बैठक भी मेला क्षेत्र में बने राजस्थान मंडपम में होगी।

विज्ञापन


दिल्ली परिणाम पर दी प्रतिक्रिया
वहीं सीएम मोहन यादव ने दिल्ली चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आप और कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें