फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, MP के विकास और योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

Sat, 29 Aug 2026 10:31 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सहकारिता क्षेत्र की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी शाह को दी। इसके अलावा सहकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में किए जा रहे नए प्रयासों और अब तक की उपलब्धियों पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी के किसानों के लिए CM मोहन का बड़ा प्लान, गेहूं के दाम से लेकर बिजली तक बदलेगा बहुत कुछ
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को और गति देने के लिए केंद्र से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा भी जताई। मुख्यमंत्री  यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और प्रदेश में रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  9 सीटर चैलेंजर 3500 की कश्मीर से कन्याकुमारी तक नॉनस्टॉप उड़ान की क्षमता,अक्टूबर से सीएम को ले उड़ेगा नया जेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें