फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मुख्यमंत्री ने लहराया तिरंगा, भोपाल के तिरंगा यात्रा में दिखा जोश, ओलिंपियन विवेक और ऐश्वर्य हुए शामिल

Mon, 12 Aug 2024 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे सुभाष आरओबी से हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। ओलिंपियन विवेक और ऐश्वर्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
भोपाल में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे सुभाष आरओबी से हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। इस दौरान दो बार ओलिंपियन में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाॅकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा से पहले सीएम ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया।

खुली जीप में सवार हो कर मुख्यमंत्री डॉ यादव थामा तिरंगा
यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चले। कई युवा साइकिल और पैदल भी चले। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चले। यात्रा का समापन करीब 12 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच बना गए
तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे थे। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहे। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंजे। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया।यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच बना गए थे। यात्रा पर सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।


बरसते पानी में स्कूली बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा का  किया स्वागत
राजधानी भोपाल अशोका गार्डन में बरसते पानी में स्कूली बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथ में तिरंगा लेकर चले। तिरंगा यात्रा में देश के अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में छात्राओं ने मंच से प्रस्तुति दी। छात्राओं के इस समूह ने यात्रा के मंच से तिरंगा लहराया।
यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथ में तिरंग लिए मौजूद हैं।


ट्रैक सूट में दिखे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तिरंगा यात्रा में ट्रैक सूट में नजर आए। उन्हें देखकर युवाओं में भी जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री को ट्रैक सूट में देखकर कार्यक्रम स्थल के स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं कोच सहित अन्य अचरज में पड़ गए। युवाओं में जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री को उसमें रचा-बसा देखकर सभी अभिभूत हुए। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीृडी शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर  मालती राय, अपर मुख्य सचिव  स्मिता घाटे भारद्वाज, भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, भारती हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, युवा और खिलाड़ी एवं कोच भी शामिल थे।

देश भक्ति गीतों से हुए ओत्र-प्रोत्र
तिरंगा यात्रा में गायक सुनील शुक्रवारे और उनकी टीम ने समां बांध दिया। उनके जोशीले देश भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत था। उन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला..., मेरी आन तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है..., दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए..., मां तुझे सलाम..., अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे..., सुनो गौर से दुनिया वालो..., आदि जैसे गीत गाकर युवाओं में जोश भर दिया।

ओलंपिक पदक देखकर उत्साही हुए युवा
मंत्री सारंग के कहने पर ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद ने अपना कास्य पदक युवाओं को दिखाया। इसे देख युवा और खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। इससे उनमें भी खेल भावना जागृत हुई और अगली बार गोल्ड लाने की चाहत बढ़ी। खेल के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए मंत्री श्री सारंग का यह प्रयास रंग लाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों ने प्रभात चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा का आरंभ सुभाष नगर ब्रिज के पास से हुआ। इसका समापन भोपाल रेलवे स्टेशन के पास किया गया। इस बीच भव्य तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्था, सामाजिक संगठन, नागरिक, दुकानदार, रहवासी, सभी ने यात्रा का फूल बरसा कर, माला पहनाकर स्वागत किया। रिमझिम बारिश से शुरू यात्रा को तेज बारिश भी नहीं रोक पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें