फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23: नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी

Sat, 19 Apr 2025 07:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 के अंतर्गत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवाचार श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शासकीय अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में किए गए सराहनीय नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य प्रशासन विभाग ने नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची में छह क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1-1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण, अधोसंरचना, नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, रोजगार एवं आर्थिक विकास क्षेत्रों में नवाचार के लिए पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कार के चयनित अधिकारियों में शीला दाहिमा, माधव प्रसाद पटेल, अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, शारदा डुडवे, आलोक पौराणिक, चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, संजय जोशी, अमित तोमर, ऋषव गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा, दिव्यांक सिंह और प्रवीण सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें