फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल से मुख्य चुनाव आयुक्त चले गए: दस घंटे बाद कांग्रेस को आया विरोध का ख्याल, पीसीसी के सामने फूंका पुतला

Wed, 25 Nov 2026 07:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

 मुख्य चुनाव आयुक्त के दिल्ली रवाना होने के करीब 10 घंटे बाद कांग्रेस ने पीसीसी के सामने उनका पुतला जलाया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर सवाल उठाए।  प्रदर्शन में देरी पर मीडिया प्रभारी ने सफाई दी और कहा कि उन्हें ज्ञानेश कुमार के भोपाल से रवाना होने की जानकारी देर से मिली।
विज्ञापन
पीसीसी के बाहर पुलता दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भोपाल से दिल्ली रवाना होने के करीब 10 घंटे बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध जताया। खास बात यह रही कि जब तक कांग्रेस प्रदर्शन की तैयारी कर पाई, तब तक मुख्य चुनाव आयुक्त शहर छोड़ चुके थे।
विज्ञापन


निजी कार्यक्रम पर आए, शिकायतें सुने बिना लौट गए: कांग्रेस
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन भोपाल में थे। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वे दिल्ली रवाना हो गए। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे कांग्रेस खेमे में उनके खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी शुरू हुई। कार्यकर्ताओं को पीसीसी पहुंचने का संदेश भेजा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी पहुंचने की सूचना दी गई। इसके बाद करीब दो दर्जन कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जमा हुए और पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें-शादी की थाली पर फूड इंस्पेक्टर की नजर: भोपाल के  मैरिज गार्डनों में औचक जांच, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन



मुकेश नायक बोले- जानकारी देर से मिली
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भोपाल आए, लेकिन राजनीतिक दलों और प्रभावित लोगों से मुलाकात किए बिना निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और दूसरे राज्यों से मिल रही शिकायतों पर गंभीर सवाल हैं। ऐसे में उन्हें राजनीतिक दलों और प्रभावित लोगों की बात सुननी चाहिए थी। प्रदर्शन में देरी पर नायक ने सफाई दी कि उन्हें ज्ञानेश कुमार के भोपाल से रवाना होने की जानकारी देर से मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता उस स्थान पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे, जहां वे ठहरे हुए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें