फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: शरदपूर्णिमा पर एक घंटे 17 मिनट तक रहेगा आंशिक चंद्रग्रहण, चांद की चमक को कम करेगी पृथ्वी

Fri, 27 Oct 2023 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों को बताने के लिए विद्या विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
विज्ञापन
सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमकीली चांदनी के लिए जाना जाने वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज (28 अक्तूबर) मध्यरात्रि में अपनी चमक को खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 3 लाख 69 हजार 425 किमी दूर स्थित चंद्रमा, आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साए में रहेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों को बताने विद्या विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन


सारिका ने बताया कि इस चंद्रग्रहण की शुरुआत उपछाया ग्रहण से आज (28 अक्तूबर) रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी। लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के बाद एक बजक कर पांच मिनट आरंभ होगा, जो कि रात एक बजकर 44 मिनट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी। यह आंशिक ग्रहण रात लगभग दो बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा जो कि पूरी तरह 3 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। सारिका ने बताया कि इस तरह वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी। लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 17 मिनट होगी।

सारिका ने बताया कि पृथ्वी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच होती है तो इसके द्वारा सूर्य का प्रकाश रोक लिया जाता है और सूर्य का पूरा प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है अर्थात चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी की उपछाया में होता है तो उस समय उपछाया ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का कुछ भाग पृथ्वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है । इस बार यह दोनों स्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण की यह घटना भारत सहित एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से दिखाई देगा। इस तरह गणितीय अनुमान के अनुसार उपछाया ग्रहण का कुछ न कुछ भाग इस विश्व की लगभग 92.14 प्रतिशत जनसंख्या और आंशिक ग्रहण को 87.07 प्रतिशत जनसंख्या देख पाएगी।

  • उपछाया ग्रहण आरंभ- 28 अक्तूबर-23:31:48
  • आंशिक ग्रहण आरंभ- 29 अक्तूबर-01:05:25
  • अधिकतम ग्रहण- 29 अक्तूबर-01:44:05
  • आंशिक ग्रहण समाप्त- 29 अक्तूबर-02:22:40
  • उपछाया ग्रहण समाप्त- 29 अक्तूबर-03:56:25
  • चंद्रग्रहण की कुल अवधि- चार घंटे 25 मिनट
  • आंशिक ग्रहण की कुल अवधि- एक घंटे 17 मिनट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें