फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 10वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश,लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 13 May 2025 03:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश में 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं में जोन कि हिंसाब से प्रदेश 10वें स्थान पर रहा।  लड़कों का प्रतिशत 91.32 रहा जबकि 94.40 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं में जोन कि हिंसाब से प्रदेश 10वें स्थान पर रहा। एमपी में एक लाख 15 हजार 645 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। जिनमें से एक लाख 7 हजार 211 पास हुए हैं। लड़कों का प्रतिशत 91.32 रहा जबकि 94.40 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। एमपी में 10वीं तक के 1506 सीबीएसई स्कूल हैं। इस साल बोर्ड ने 493 एग्जाम सेंटर बनाए थे।

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
विज्ञापन

- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in

- results.digilocker.gov.in and
- results.gov.in

रिजल्ट में कोई टॉप घोषित नहीं
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

यह भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, देश के 17 रीजन में 15वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में होगी पूरक की परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अधिक अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, इसलिए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। 10वीं के छात्र जो 2 विषयों तक पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा वे छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। पूरक परीक्षा जुलाई 2025 के पहले/दूसरे सप्ताह में होगी। यह उसी सिलेबस पर आयोजित की जाएगी, जिस पर मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें