फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल एफसीआई घूस कांड : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपये नकदी के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 05:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल एफसीआई घूस कांड में एक मंडल प्रबंधक समेत गिरफ्तार चारों अधिकारियों को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घूस लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये नकद, जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है। एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मंडल प्रबंधक समेत गिरफ्तार चारों अधिकारियों को शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के लंबित बिलों के भुगतान के ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि भोपाल में तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, एक किलोग्राम सोने एवं चांदी के जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है।

उन्होंने कहा कि यह रकम लकड़ी की अलमारी में छिपा कर रखी गई थी। जोशी ने कहा कि एजेंसी ने एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें रिश्वत देने वाले लोगों की जानकारी भी दर्ज है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरामद की गई नकद राशि अलग-अलग लिफाफों में रखी गई थी। कुछ गड्डियों पर पार्टी का नाम, तारीख और रकम का ब्योरा लिखा हुआ है। बरामद डायरी में प्राप्त की गई नकद राशि से संबंधित विस्तृत विवरण लिखा है, जिसमें तारीख, पार्टी का नाम, रकम आदि दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें