फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: बजाज ऑटोमोबाइल मालिक पर धोखाधड़ी का केस, शोरूम से दिया था फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी नंबर

Sun, 22 Jan 2023 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ऑटोमोबाइल शोरूम से ऑटो खरीदने वाले को फर्जी बीमा नंबर दिया गया था। ऑटो मालिक ने पॉलिसी का क्लेम मिया तो बीमा कंपनी ने की पॉलिसी नंबर फर्जी होने की जानकारी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ऑटो के क्लेम के लिए संपर्क किया तब मामले का खुलासा हुआ था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के जेक रोड स्थित श्रेष्ठ बजाज ऑटोमोबाइल के मालिक पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। ऑटोमोबाइल शोरूम से ऑटो खरीदने वाले को फर्जी बीमा नंबर दिया गया था। ऑटो मालिक ने पॉलिसी का क्लेम मिया तो बीमा कंपनी ने की पॉलिसी नंबर फर्जी होने की जानकारी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी मनोज साहू (48) ने जेके रोड मिनाल स्थित श्रेष्ठ बजाज ऑटोमोबाइल से 15 मार्च 2022 को सीएनजी मेक्जिमा जेट (ऑटो) खरीदा था। 4 सितंबर की रात को बदमाशों घर के बाहर खड़े ऑटो में तोडफ़ोड़ कर दी गई। मनोज ने बीमा कंपनी को जानकारी देने के साथ उन्हें बीमा पॉलिसी नंबर  01631203880000 बताया। बीमा कंपनी ने जांच के बाद बताया कि यह पॉलिसी नंबर उनके यहां रजिस्टर्ड ही नहीं है। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि श्रेष्ठ बजाज ऑटोमोबाइल ने पॉलिसी रजिस्ट्रेशन के लिए जो चेक दिया था, वो बाउंस हो गया था। पॉलिसी 6 महीने पहले कैंसिल हो गई थी। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से श्रेष्ठ बजाज ऑटोमोबाइल प्रालि को भेजी भी गई थी।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद एफआईआर
मनोज ने फर्जीवाड़े की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की थी। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने जांच में पाया कि ऑटो मोबाइल संचालक ने फर्जीवाड़ा किया था। इंश्योरेंस के लिए फरियादी ने 9 हजार रुपये भी दिए थे। लेकिन, शोरूम की ओर से यह रकम इंश्योरेंस कंपनी को दी ही नहीं गई। इतना ही नहीं मनोज के ऑटो को शोरूम के कर्मचारियों ने सुधारने से भी मना कर दिया था। अक्टूबर 2022 में सीएम हेल्प लाइन में शिकायत के बाद लंबी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें