फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने भरा राज्यसभा का पर्चा: कांग्रेस का मिला साथ, हरदीप पुरी के सामने राजकुमार बने निर्दलीय उम्मीदवार

Mon, 02 Nov 2026 04:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के घोड़ा नक्कास निवासी मोबाइल कारोबारी राजकुमार लोहानी ने राज्यसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। लोहानी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से होगा।
विज्ञापन
राजकुमार लोहानी राज्यसभा का पर्चा भरने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के पुराने शहर में मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाने वाले राजकुमार लोहानी अब राज्यसभा चुनाव के मैदान में हैं। हायर सेकंडरी तक पढ़ाई करने वाले लोहानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। खास बात यह है कि उन्हें कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इस तरह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने भोपाल के एक स्थानीय कारोबारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने
राजकुमार लोहानी घोड़ा नक्कास इलाके के निवासी हैं। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान विधायक आतिफ अकील, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी ने इस नामांकन को राजनीतिक रूप से भी चर्चा में ला दिया है।

पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया अलग दांव
भाजपा ने मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पुरी 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कांग्रेस ने उनके नामांकन का विरोध किया है। पार्टी एपस्टीन फाइल से जुड़े विवाद में पुरी का नाम सामने आने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा को घेर रही है। इसी राजनीतिक विरोध के बीच कांग्रेस ने लोहानी को समर्थन देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में छठ पर्व पर होंगे बड़े आयोजन: घाटों पर तैयारियां तेज, चार दिन होंगे आयोजन, कॉलोनियों में भी व्यवस्थाएं
विज्ञापन



विधानसभा में भाजपा का संख्याबल ज्यादा
राज्यसभा उपचुनाव में विधानसभा के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं। 230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास इससे काफी कम संख्या है। ऐसे में कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने के बावजूद विधानसभा का मौजूदा संख्याबल चुनाव की अहम राजनीतिक स्थिति बना हुआ है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें