फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन: ऐशबाग में सुबह होते ही गूंजने लगीं मशीनें, 599 मकान होंगे जमींदोज

Mon, 23 Nov 2026 08:33 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। हाईकोर्ट से ध्वस्तीकरण पर रोक नहीं मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने 10 पोकलेन और भारी पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया। प्रशासन के मुताबिक, 600 मकानों में केवल 110 मूल आवंटी हैं। पुनर्विकास योजना के तहत यहां पुराने मकानों की जगह बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। वैध आवंटियों को 20 प्रतिशत बड़े फ्लैट और निर्माण अवधि में किराया देने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में जर्जर मकानों को हटाने का अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह से जर्जर मकानों को हटाने का अभियान शुरू हो गया। दशकों पुराने 599 ईडब्ल्यूएस आवासों को जमींदोज करने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने प्रशासन और पुलिस के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर 10 पोकलेन मशीनों के साथ सैकड़ों कर्मचारी तैनात हैं। चार एसडीएम और 10 तहसीलदार भी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर यातायात का रास्ता बदल दिया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से राहत नहीं, सुबह होते ही शुरू हुई कार्रवाई
जनता क्वार्टर में मकान तोड़ने की कार्रवाई विरोध और कानूनी अड़चनों के कारण पहले टल चुकी थी। 14 नवंबर को प्रस्तावित अभियान पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने और रहवासियों के विरोध के चलते रोकना पड़ा था। विरोध के दौरान तीन महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके बाद 22 नवंबर को रविवार की छुट्टी के दिन जबलपुर हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

600 में से सिर्फ 110 मूल आवंटी होने का दावा
हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक, जनता क्वार्टर के करीब 600 मकानों में रहने वालों में केवल 110 लोग ही मूल वैध आवंटी हैं। बाकी करीब 490 मकानों पर अनधिकृत कब्जे बताए जा रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किराये की आर्थिक मदद केवल उन्हीं वैध आवंटियों को मिलेगी, जो मकान खाली करने के लिए सहमति पत्र जमा करेंगे। पात्र लोगों को मकान खाली करने के बाद कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन


जर्जर मकानों की जगह बनेंगे आधुनिक फ्लैट
हाउसिंग बोर्ड की योजना के तहत मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति-2022 के अंतर्गत इस पूरी जमीन का नए सिरे से विकास किया जाएगा। पुराने मकानों को हटाकर बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाया जाएगा। इसमें वैध आवंटियों को मौजूदा मकान से 20 प्रतिशत बड़े नए फ्लैट देने का प्रस्ताव है। निर्माण अवधि के दौरान पात्र आवंटियों को किराया भी दिया जाएगा।


2016 में ही घोषित हो चुके थे जर्जर
नगर निगम ने मई 2016 में ही जनता क्वार्टर के करीब 600 भवनों को जर्जर और जानलेवा घोषित कर दिया था। इसके बाद 2018 में भी मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। अब करीब एक दशक बाद इन भवनों को हटाने की कार्रवाई जमीन पर शुरू हुई है। 

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा: बिना लक्षण खराब हो रही रोशनी, भोपाल के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
विज्ञापन



एक मकान को हाईकोर्ट से दो दिन की मोहलत
क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को हाईकोर्ट से दो दिन की राहत मिली है। उनके मामले में याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराये की राशि तय करेंगे। बुधवार को इसकी जानकारी हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें